Advertisement

अफगानिस्तान से भारत आए यात्रियों में 16 लोग कोरोना संक्रमित, हरदीप पुरी भी आए थे संपर्क में

तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान से एयरलिफ्ट किए जा रहे भारतीय व अफगान नागरिकों ने भारत की समस्या...
अफगानिस्तान से भारत आए यात्रियों में 16 लोग कोरोना संक्रमित, हरदीप पुरी भी आए थे संपर्क में

तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान से एयरलिफ्ट किए जा रहे भारतीय व अफगान नागरिकों ने भारत की समस्या बढ़ा दी है। दरअसल, जिन 78 अफगान नागरिकों को भारत लाया गया था, उसमें से 16 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी संक्रमितों के संपर्क में आए थे। पॉजिटिव पाए गए सभी संक्रमित बिना लक्षणों वाले मरीज हैं।

रिपोर्ट सामने आते ही भारत की चिंता और बढ़ गई है, जिसके बाद सभी 78 लोगों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, जिन 16 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है उनमें से किसी में भी कोविड-19 के लक्षण नहीं थे। जांच के बाद रिपोर्ट सामने आने पर कोरोना का पता चला है, जिसके बाद सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संक्रमित लोगों में वे तीन सिख भी शामिल हैं जो अपने साथ अफगानिस्तान के कई गुरुद्वारों से गुरु ग्रंथ साहिब लाए थे।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी सिखों की अगवानी करने दिल्ली हवाईअड्डे पर थे, वे भी संक्रमित लोगों के संपर्क में आए। ये सभी बिना लक्षण वाले मरीज थे। भारत अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए रोजाना विशेष उड़ानें चला रहा है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने बताया है कि अब तक 228 भारतीय नागरिकों सहित कुल 626 लोगों को अफगानिस्तान से निकाला गया है। उन्होंने यह भी बताया कि उनमें से 77 अफगान सिख थे। निकाले गए भारतीय नागरिकों की संख्या में भारतीय दूतावास में काम करने वाले लोग शामिल नहीं हैं।

तालिबान पर कब्जे के बाद अफगानिस्तान के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से अफगानिस्तान के हालात बहुत ही नाजुक हैं, जिसके बाद सभी देश अपने-अपने नागरिकों को बाहर निकाल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि अफगानिस्तान से अब तक 228 भारतीय नागरिकों सहित 626 लोगों को बाहर निकाला गया है। इसमें 77 अफगानी सिख भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 626 लोगों में भारतीय दूतावास के लोग शामिल नहीं हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad