Advertisement

नहीं रुक रहे रेल हादसे, अब मुंबई में 4 डिब्बे पटरी से उतरे

पिछले कई दिनों से देश में लगातार हो रहे रेल हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को फिर एक रेल हादसा मुंबई में हुआ, जहां रेल के चार डिब्बे पटरी से उतर गए।
नहीं रुक रहे रेल हादसे, अब मुंबई में 4 डिब्बे पटरी से उतरे

मुंबई में शुक्रवार को अंधेरी-छत्रपति टर्मिनल के बीच गुजरने वाली हार्बर लाइन ट्रेन माहिम स्टेशन के पास पटरी से उतर गई है। यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। हालांकि, अभी तक किसी के मारे जाने और घायल होने की खबर नहीं है। इस हादसे के कारण वडाला और अंधेरी के बीच ट्रैफिक जाम भी हो गया है। इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और बचावकर्मी मामले की जांच कर रही है।

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/SpotVisuals?src=hash">#SpotVisuals</a>: 4 coaches of Andheri-CST Harbor local train derailed near Mahim-south side in Mumbai; no casualties reported <a href="https://t.co/5BdI5zRKea">pic.twitter.com/5BdI5zRKea</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/900957291226177536">August 25, 2017</a></blockquote>

<script async src="//platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और कानपुर के पास ट्रेन हादसे हुए। मुजफ्फरनगर में 23 लोगों की मौत, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। वहीं आजमगढ़ से दिल्ली आ रही कैफियत एक्सप्रेस औरैया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इन हादसों के कारण रेलवे बोर्ड चेयरमेन पद से अशोक कुमार मित्तल को इस्तीफा देना पड़ गया और वहीं, रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भी इस्तीफे की पेशकश कर दी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad