Advertisement

आखिर 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिन्दी दिवस, इस दिन ऐसा क्या हुआ था?

हिंदी उन भाषाओं में शुमार है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा बोली और समझी जाती है। महात्मा गांधी ने कहा था कि...
आखिर 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिन्दी दिवस, इस दिन ऐसा क्या हुआ था?

हिंदी उन भाषाओं में शुमार है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा बोली और समझी जाती है। महात्मा गांधी ने कहा था कि हिंदी जनमानस की भाषा है और उन्होंने इसे देश की राष्ट्रभाषा बनाने की सिफारिश भी की थी। हिंदी को 14 सितंबर 1949 को राजभाषा का दर्जा दिया गया, लिहाजा इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

संविधान सभा ने देवनागरी लिपि वाली हिंदी के साथ ही अंग्रेजी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया। वर्ष 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा घोषित किया। हालांकि, पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया।

भारत में तमाम भाषाएं बोली जाती हैं और हर भाषा की अपनी एक खूबी है। किसी भाषा का महत्व दूसरी भाषा से कम नहीं है लेकिन हिंदी भाषा शुरू से भारत की पहचान रही है और ये हमारी राष्ट्रभाषा भी है। यही वजह है कि हिंदी के महत्व और उपयोगिता को दर्शाने के उद्देश्य से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

कुछ लोग हिंदी दिवस को लेकर कंफ्यूज भी हो जाते हैं और कहते हैं कि हिंदी दिवस तो जनवरी में मनाते हैं, फिर ये सितंबर में कैसे आ गया। ऐसे में उनकी जानकारी के लिए बता दें कि 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है और 14 सितंबर को केवल हिंदी दिवस मनाया जाता है। ऐसे में साल में 2 मौके ऐसे आते हैं, जब हिंदी दिवस मनाया जाता है।

14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को देवनागरी लिपि के साथ भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। इसके बाद 1953 से इस दिन को औपचारिक रूप से राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। ये दिन हिंदी के महत्व, उपयोगिता और हिंदीभाषी होने के गर्व को बढ़ाता है। ये हमारी मातृभाषा के प्रति हमारे आदर को दर्शाने का दिन है।

हिंदी दिवस को वैश्विक स्तर पर पहचान और सम्मान मिले, इसलिए 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाते हैं। ये तारीख इसलिए अहमियत रखती है क्योंकि साल 1975 में इसी दिन नागपुर में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित हुआ था। इसके बाद साल 2006 से हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। हिंदी विदेशों में भी काफी लोकप्रिय हो रही है क्योंकि पीएम मोदी जब भी विदेश जाते हैं तो हिंदी में भाषण जरूर देते हैं। उन्होंने हिंदी भाषा को काफी बढ़ावा दिया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad