Advertisement

अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया न्यूयॉर्क टाइम्स का जिक्र, कहा मनीष सिसोदिया ने दिल्ली शिक्षा मॉडल से बढ़ाया भारत का मान

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के मनीष...
अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया न्यूयॉर्क टाइम्स का जिक्र, कहा मनीष सिसोदिया ने दिल्ली शिक्षा मॉडल से बढ़ाया भारत का मान

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के मनीष सिसोदिया और दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमरीकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर का जिक्र करते हुए अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पूरी दुनिया के लोगों का ख्वाब होता है कि उनकी उपलब्धियों को न्यूयॉर्क टाइम्स रेखांकित करे। आज भारत के लिए गर्व का क्षण है कि न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने पहले पेज पर दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था की तारीफ की है। मनीष सिसोदिया की तस्वीर छापते हुए न्यूयॉर्क टाइम्स ने भारत के दिल्ली राज्य में हुई शिक्षा क्रांति को प्रेरणादायक बताया है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि इस कदम से यह साबित होता है कि मनीष सिसोदिया ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है और वह निसंदेह विश्व के श्रेष्ठ शिक्षा मंत्री के रूप में उभर कर सामने आ रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर इस बात की पुष्टि है कि मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार अपने प्रयासों में ईमानदार और पारदर्शी है। 

 

 

अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि भारत की आजादी को 75 साल हो गए हैं। इन 75 बरसों में देश के नेताओं ने केवल भ्रष्ट नीतियों का निमार्ण किया, जिस कारण देश गर्त में चला गया। लेकिन आज आम आदमी पार्टी दिन रात मेहनत कर के देश को ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश कर रही है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि यह रास्ता मुश्किलों से भरा है। इसमें अड़चनें हैं। सरकार हमको रोकने के लिएहर मुमकिन कोशिश कर रही है। सीबीआई से लेकर ईडी हमारे पीछे लगी हुई है। लेकिन हम हारने वाले नहीं है। हम पीछे नहीं हटने वाले। 

 

अरविन्द केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में नंबर जारी करते हुए जनता और मीडिया से अपील की कि ज्यादा से जायदा हमारे साथ जुड़ें। हम सभी को मिलकर ही देश को आगे बढ़ाना होगा और इसे इसका खोया हुआ गौरव लौटना होगा। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि आप 951000 1000 पर मिस कॉल देकर देश को विकास की राह पर आगे ले जाने की मुहिम में हिस्सेदार बनें। उन्होंने कहा कि हमारे एकजुट प्रयास से जैसे दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में क्रांति आई है, वैसे देश के अन्य क्षेत्रों में भी चमत्कारिक बदलाव आएंगे। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad