ड्रग केस मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान करीब 27 दिन बाद जेल से बाहर निकल गए। गुरुवार को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद भी कागजात समय-सीमा के भीतर जेल अधिकारियों को नहीं मिलने की वजह से शुक्रवार को एक और रात मुंबई की आर्थर रोड जेल में बितानी पड़ी थी। हालांकि, आज सुबह-सुबह करीब 5.30 बजे कोर्ट का आदेश प्राप्त करने के लिए ऑर्थर रोड जेल का बेल बॉक्स सुबह 5.30 बजे खोला गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्यन को रिसीव करने के लिए शाहरुख खान जेल के बाहर मौजूद थे।
यहां देखें वीडियो-
#WATCH Aryan Khan released from Mumbai's Arthur Road Jail few weeks after being arrested in drugs-on-cruise case pic.twitter.com/gSH8awCMqo
— ANI (@ANI) October 30, 2021
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बेटे आर्यन खान की रिहाई से पहले अभिनेता शाहरुख खान बांद्रा स्थित अपने मन्नत बंगले से मुंबई की आर्थर रोड जेल के लिए रवाना हुए। वहीं, जेल अधिकारियों का कहना है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान मुंबई के ऑर्थर रोड जेल से आज सुबह करीब 10 बजे रिहा हो सकते हैं।
वहीं, आर्यन खान की रिहाई पर आर्थर रोड जेल के अधीक्षक, नितिन वायचल ने कहा कि उसके साथ बाकी जितने कैदियों के बेल ऑर्डर आए हैं, उनके साथ उसे छोड़ा जाएगा। 10-12 बजे तक छूट जाएगा। रिहाई के आदेश मिल गए हैं, प्रकिया चल रही है।
आर्यन खान की आज जल्द ही मन्नत वापसी हो सकती है। ऑर्थर रोड जेल के अधिकारियों ने आज सुबह 5.30 बजे जेल का बेल बॉक्स खोला। आर्यन खान के बेल की कॉपी कल इसके भीतर रखी गई थी। माना जा रहा है कि जेल की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही आर्यन रिहा होंगे।
Mumbai | Jail officials opened the bail box outside Arthur Road Jail at about 5:30 am today to gather bail orders. A physical copy of Aryan Khan's bail release order was also kept inside, yesterday.
Aryan will be released this morning, in connection with drugs-on-cruise-case. pic.twitter.com/Kb8JCjeAHf
— ANI (@ANI) October 30, 2021
दरअसल, क्रूज जहाज पर ड्रग्स मिलने के मामले में गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को हाईकोर्ट ने आर्यन को जमानत दी थी। शुक्रवार शाम को एक विशेष अदालत ने आर्यन के लिए रिहाई मेमो जारी किया, लेकिन उनके वकील समय-सीमा के अंदर कागजात जेल अधिकारियों तक नहीं पहुंचा सके। जिसकी वजह से आर्यन को एक और रात जेल में बितानी पड़ी।