Advertisement

एशियन गेम्स: कबड्डी के फाइनल में हारीं महिलाएं, सिल्वर मेडल पर करना पड़ा संतोष

जकार्ता में हो रहे 18वें एशियाई खेलों का आज छठा दिन है। भारतीय एथलीटों से लगातार मेडल की उम्मीदें बढ़ती...
एशियन गेम्स: कबड्डी के फाइनल में हारीं महिलाएं, सिल्वर मेडल पर करना पड़ा संतोष

जकार्ता में हो रहे 18वें एशियाई खेलों का आज छठा दिन है। भारतीय एथलीटों से लगातार मेडल की उम्मीदें बढ़ती जा रही है। पांचवें दिन भारत ने सिर्फ तीन पदक अपने नाम किए, जिसमें एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल रहे। एशियन गेम्स के छठे दिन की शुरूआत के बाद भारत ने अब तक कुल 23 पदक अपने नाम किए हैं। 6 गोल्ड, 5 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत पदक तालिका में 9वें स्थान पर है।

-भारतीय महिलाओं को कबड्डी के फाइनल में हार कार सामना करना पड़ा। इरान से मुकाबला 24-27 से हारने की वजह से भारतीय टीम को सिल्वर मेडल पर संतोष करना पड़ा। यह पहला मौका है जब भारतीय महिलाओं को एशियाई खेलों में गोल्ड नहीं मिला है।

-भारत ने शुक्रवार को दूसरा स्‍वर्ण हासिल किया। टेनिस के पुरुष डबल्‍स मुकाबले में रोहन बोपन्‍ना और दिविज शरन की जोड़ी ने कजाकिस्‍तान के अलेक्‍जेंडर बबलिक और डेनिस येवसेयेव को 6-3, 6-4 से पराजित किया। भारत का एशियन गेम्‍स में यह छठा स्‍वर्ण है।

-दत्तू भोकानल, ओम प्रकाश, स्वर्ण सिंह और सुखमीत सिंह ने रोईंग (नौकायन) के क्वाडरपल स्कल्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। भारतीय टीम ने फाइनल में 6 मिनट और 17.13 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। 

-इससे पहले भारतीय खिलाड़ी दुष्यंत ने शुक्रवार को भारत की झोली में पहला पदक देकर अच्छी शुरुआत दी। दुष्यंत ने नौकायन में पुरुषों की लाइटवेट एकल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। इसके बाद पुरुषों की लाइटवेट डबल्स स्कल्स में रोहित कुमार और भगवान सिंह ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।

-भारतीय महिला निशानेबाज हीना सिद्धू और मनु भाकर ने अच्छा प्रदर्शन कर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। हिना को आखिरी सूची में सातवां स्थान हासिल हुआ है, वहीं मनु ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।

-भारतीय पुरुष तैराक अद्वैत पेज ने तैराकी में पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अद्वैत ने फाइनल के लिए जारी सूची में पहला स्थान हासिल किया है। इस स्पर्धा के हीट-1 में हिस्सा लेने वाले अद्वैत ने कुल 15 मिनट और 29.96 सेकेंड का समय लेते हुए पहला स्थान हासिल किया।

ऐसा रहा पांचवें दिन का प्रदर्शन

-15 साल के के शार्दुल विहान ने 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता। मेरठ के विहान ने 73 का स्कोर करके रजत पदक हासिल किया। वहीं कोरिया के शिन ह्यून वू को स्वर्ण पदक मिला जिनका स्कोर 74 था। कतर के अल मारी हमाद अली को कांस्य पदक मिला जिनका स्कोर 53 था।

-अंकिता रैना ने टेनिस महिला एकल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। टेनिस (महिला सिगंल्स) सेमीफाइनल में भारत की अंकिता रैना को चीन की शुआई जैंग के खिलाफ पहला सेट में 4-6, 7-6 से हारकर, ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा ।

-आज से बैडमिंटन के सिंगल्स के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। साइना नेहवाल और पीवी सिंधु जैसी खिलाड़ी अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।

- नौकायन में भारत की चंपा मोर्या ने कनोए महिला एकल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। चंपा कनोए ने सेमीफाइनल में 176.14 अंक हासिल करते हुए क्वालिफाई किया। इस स्पर्धा की अंतिम सूची में भारतीय एथलीट चंपा को तीसरा स्थान हासिल हुआ।

- भारतीय तैराक वीरधवल खाड़े ने पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई तैराकी स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल मुकाबला आज शाम पांच बजे शुरू होगा।

- भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल मुकाबला आज शाम 6 बजे शुरू होगा।

- भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल और हरिंदर संधू ने अच्छी शुरुआत करते हुए पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इसके अलावा संधू ने दक्षिण कोरिया के यंगजो को को 3-0 से मात दी।

- भारत की दीक्षा डागर महिला व्यक्तिगत गोल्फ स्पर्धा में हिस्सा ले रही हैं और वह अभी शीर्ष पर हैं। इसके साथ ही सिफत सागू और ऋधिमा दिलावरी भी हिस्सा ले रही हैं जो अभी आठवें स्थार पर हैं।

पदक तालिका

क्रम

देश

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल

1

चीन

32

22

12

66

2

जापान

15

18

20

53

3

कोरिया

9

13

18

40

4

इंडोनेशिया

6

3

5

14

5

ईरान

4

3

6

13

8

भारत

6

4

12

22

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad