Advertisement

बीजेपी ने जारी की उप-चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट, कैराना से मृगांका सिंह मैदान में

भाजपा ने देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा और लोकसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची...
बीजेपी ने जारी की उप-चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट, कैराना से मृगांका सिंह मैदान में

भाजपा ने देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा और लोकसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश में कैराना लोकसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए भाजपा ने मृगांका सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भाजपा ने उत्तर-प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट से मृगांका सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं, पार्टी ने झारखंड के गोमिया विधानसभा सीट से माधव लाल सिंह को, उत्तराखंड के थाराली विधानसभा सीट से मुन्नी देवी को जबकि यूपी के नूरपुर विधानसभा सीट से अवनि सिंह और पश्चिम बंगाल के महेशताला विधानसभा सीट से सुजित घोष को मौका दिया है। 

कैराना लोकसभा सीट भाजपा सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी। इसके बाद कैराना लोकसभा सीट से भाजपा पार्टी ने उनकी बेटी मृगांका सिंह को टिकट दिया है। 

 


गौरतलब है कि इन खाली सीटों के लिए मई की 28 तारीख को चुनाव होना है। इस चुनाव में कैराना की लोकसभा सीट और नूरपुर की विधानसभा सीट पर कड़ी टक्कर मानी जा रही है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad