Advertisement

पाक ने तोड़ा सीजफायर, जवान शहीद, एक लड़की की भी मौत

आरएसपुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान द्वारा एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया।...
पाक ने तोड़ा सीजफायर, जवान शहीद, एक लड़की की भी मौत

आरएसपुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान द्वारा एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया जबकि 17 साल की लड़की की भी मौत हो गई।  


 जम्मू के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर अरुण मन्हास ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। शहीद हुए जवान की पहचान हेड कांस्टेबल ए. सुरेश के रूप में हुई है। वह तमिलनाडु के रहने वाले थे। बीएसएफ अधिकारी के अनुसार फायरिंग की घटना कल रात करीब नौ बजे सीमा के आउटपोस्ट और नागरिक इलाकों में शुरू हुई और आज सुबह 6.45 तक जारी रही। पाकिस्तान की ओर से छोड़े गए गोले अरनिया बेल्ट के कई गांवों में भी गिरे। जिला प्रसाशन ने अपने अधिकारियों को सतर्क कर दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तक गांवों को खाली नहीं कराया गया है। कई मकानों को भारी क्षति पहुंची है।


पाकिस्तान की ओर से दागे गए गोलों और मोर्टार से जहां एक लड़की की मौत हो गई वहीं पांच अन्य लोग घायल भी हुए हैं। लड़की की पहचान नीलम देवी के रूप में हुई है। इसकी वजह से इलाके में दहशत का माहौल है।

इस्लामाबाद से पीटीआइ की खबर के अनुसार पाकिस्तान ने भारत पर सीजफायर के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए भारतीय उपउच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब किया। पाकिस्तान ने कहा कि भारत की गोलीबारी में परवीन बीबी (45 साल) और आएशा (20 साल) की मौत हो गई जबकि पांच नागरिक घायल हो गए।

महानिदेशक (दक्षिण एशिया और सार्क) मोहम्मद फैसल ने सिंह को तलब किया। उन्होंने कहा कि भारत ने बिना किसी उसकावे के सीमा पर स्थित सियालकोट के गांवों पर पिछली रात मोर्टार और स्वचलित हथियारों से फायरिंग की।

  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad