Advertisement

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, ऐसे डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट

परिक्षा परिणाम को लेकर छात्राओं का इंतजार खत्म हो चुका है। सीबीएसई बोर्ड ने आज यानी 22 जुलाई 2022 को ठीक 10...
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, ऐसे डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट

परिक्षा परिणाम को लेकर छात्राओं का इंतजार खत्म हो चुका है। सीबीएसई बोर्ड ने आज यानी 22 जुलाई 2022 को ठीक 10 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in, parikshasangam.cbse.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर, उमंग एप और results.gov.in पर भी परीक्षा परिणाम देख कर सकते हैं। हाल ही में बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों को रिजल्ट के बारे में सूचित किया है।

 

12वीं के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर लड़कियां, लड़कों से आगे रहीं। परीक्षा परिणामों के मुताबिक, इस बार 94.54 लड़कियां तो 91.25 लड़के हुए हैं। वहीं केंद्रीय विद्यालय के 97.04 प्रतिशत तो नवोदय विद्यालय के 98.93 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।  

बता दें कि कक्षा 12 की परीक्षा 26 अप्रैल से 15 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी। पहले उम्मीद की जा रही थी कि सीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी कर दिया जाएंगे लेकिन इसमें देरी हुई। इस बार सीबीएसई 10वीं 12वीं के कुल 35 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। दसवीं की परीक्षा में 21,16,209 स्टूडेंट्स और 12वीं की परीक्षा में 14,54,370 स्टूडेंट्स पंजीकृत थे।

ऐसे कर सकते हैं अपना रिजल्ट डाउनलोड

- सबसे पहले छात्र cbseresults.nic.in पर जाएं।

- अपनी कक्षा के मुताबिक ‘Class 10th result 2022’ या ‘CBSE 12th result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रोल नंबर डालें और सब्मिट के बटन पर क्लिक करें।

- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट ले लें।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं कोविड-19 महामारी के चलते रद्द कर दी गई थीं। दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों का रिजल्ट वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर जारी किया गया था। परीक्षा न होने पाने के चलते सीबीएसई बोर्ड ने टॉपर और मेरिट लिस्ट जारी नहीं की थी। 10वीं में 99.04 फीसदी और 12वीं में 99.37 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad