Advertisement

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों के लिए केंद्र ने लांच किया ‘शी-बॉक्स’

केंद्र सरकार ने कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों को देखते हुए ऑनलाइन पोर्टल ‘शी-बॉक्स’ लांच किया है।
कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों के लिए केंद्र ने लांच किया ‘शी-बॉक्स’

केंद्र सरकार की महिला कर्मचारियों के कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों को दर्ज कराने के लिए ‘शी-बॉक्स’ पोर्टल लांच किया गया है। पोर्टल लॉन्च करते हुए केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि अभी इस पोर्टल की शुरूआत केंद्रीय कर्मचारियों के लिए की जा रही है, लेकिन जल्दी ही इसका विस्तार किया जाएगा।

मेनका गांधी ने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों के बाद प्राइवेट सेक्टर को भी इस पोर्टल के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें कुछ बदलाव करने की जरूरत है। विस्तार के बाद प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाली महिलाएं भी ‘शी-बॉक्स’ के माध्यम से यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करा सकेंगी।

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी की डिजिटल इंडिया योजना के तहत महिला सुरक्षा के लिए यह बड़ा कदम है। महिला उत्पीड़न से जुड़ी शिकयत दर्ज करने के लिए www.wcd-sh.nic.in लिंक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

गौरतलब है कि यौन उत्पीड़न के मामलों की शिकायत दर्ज कराने के लिए महिलाओं को इस तरह का प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने का निर्णय गत वर्ष लिया गया था। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने शिकायतों के लिए पोर्टल तैयार करवाने का फैसला लिया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad