Advertisement

चंद्रयान-3 को सरकार ने दी मंजूरी, 2021 में किया जा सकता लॉन्चः इसरो

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) के प्रमुख के सिवन ने बुधवार को घोषणा की कि सरकार ने चंद्रयान-3 की...
चंद्रयान-3 को सरकार ने दी मंजूरी, 2021 में किया जा सकता लॉन्चः इसरो

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) के प्रमुख के सिवन ने बुधवार को घोषणा की कि सरकार ने चंद्रयान-3 की मंजूरी दे दी है, जिसकी परियोजना पर काम जारी है। इसे अगले साल 2021 में लॉन्च किया जा सकता है।

इसरो की यह घोषणा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि चंद्रयान-3 इसी साल लॉन्च होगा। बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसरो प्रमुख ने कहा कि चंद्रयान-3 की गतिविधियां सुचारू रूप से चल रही थीं। सरकार ने चंद्रयान-3 को मंजूरी दे दी हैं।

थुथुकुडी में बनेगा नया स्पेसपोर्ट

उन्होंने कहा कि दूसरे स्पेसपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू कर दिया गया है और यह तमिलनाडु के थुथुकुडी में बनेगा। इसकी लॉन्चिग अगले साल हो सकती है। उन्होंने वर्ष 2019 की उपलब्धियों को भी याद करते हुए कहा, "2019 में हमारी रणनीति मुख्य रूप से विस्तार कार्यक्रम थी, हम इसरो का विस्तार क्षैतिज रूप से करना चाहते थे। 2 019 में गगनयान मिशन पर हमने अच्छी प्रगति हासिल की है और गगनयान सलाहकार समिति भी बनाई है।

मिशन पर आएगी 250 करोड़ रुपये लागत

इसरो प्रमुख ने कहा कि हमने चंद्रयान-2 को लेकर अच्छी प्रगति की। बेशक हम सफलतापूर्वक लैंड नहीं कर पाए, मगर ऑर्बिटर अब तक काम कर रहा है और साइंस डेटा इकट्ठा करने के लिए यह अगले सात सालों तक काम करेगा। उन्होंने कहा कि इसमें पहले की तरह लैंडर, रोवर और एक मॉड्यूल होगा। इस मिशन पर 250 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad