Advertisement

राजधानी दिल्ली के मजनू का टीला से चीनी महिला गिरफ्तार, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

दिल्ली पुलिस की एक विशेष टीम ने राष्ट्रीय राजधानी से एक चीनी महिला को पकड़ा, जो खुद को नेपाल की नागरिक...
राजधानी दिल्ली के मजनू का टीला से चीनी महिला गिरफ्तार, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

दिल्ली पुलिस की एक विशेष टीम ने राष्ट्रीय राजधानी से एक चीनी महिला को पकड़ा, जो खुद को नेपाल की नागरिक बता रही थी। यह चीनी महिला कथित राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल थी। यह जानकारी दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने दी।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि कै रूओ नाम की चीनी महिला को मिली सूचना के आधार पर तलाशी के बाद दिल्ली के मजनू का टीला से गिरफ्तार किया गया। महिला की पहचान ‘काई रूओ’ के रूप में हुई।  वह चीन के हैनान प्रांत की रहने वाली है।

पुलिस की जानकारी के अनुसार उत्तरी दिल्ली के मजनू का टीला से एक महिला को संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। महिला एक बौद्ध भिक्षु का भेष धारण करके, नेपाली नागरिक के बन कर रह रही थी।

पुलिस ने बताया कि सत्यापन के दौरान उसके पास से डोलमा लामा के नाम से एक नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र बरामद किया गया था। हालांकि जब विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय से पूछताछ की गई, तो पता चला कि वह एक चीनी नागरिक है और 2019 में भारत की यात्रा की थी।

चीनी महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और विदेशी अधिनियम धारा 120 बी (आपराधिक साजिश), 419 (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी), 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी के लिए प्रेरित करना), 467 (मूल्यवान सुरक्षा की जालसाजी) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad