Advertisement

सोनिया गांधी के बाद प्रियंका भी हुईं कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम क्वारेंटाइन, लोगों से की ये अपील

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के बाद अब उनकी बेटी प्रियंका गांधी भी कोरोना पॉजिटिव हो गई...
सोनिया गांधी के बाद प्रियंका भी हुईं कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम क्वारेंटाइन, लोगों से की ये अपील

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के बाद अब उनकी बेटी प्रियंका गांधी भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। प्रियंका ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से भी आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। प्रियंका ने शुक्रवार को बताया कि हल्के लक्षणों के बाद कोरोना टेस्ट कराया और उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, 'मैंने हल्के लक्षणों के बाद कोविड-19 का टेस्ट कराया है। सभी प्रोटोकाल का पालन करते हुए मैंने खुद को होम क्वारेंटाइन कर लिया है। मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगा जो मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी आवश्यक सावधानी बरतें।'

इससे एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसकी जानकारी दी थी। सुरजेवाला ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्हें हल्का बुखार और कुछ लक्षण थे। कोविड टेस्ट में रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सुरजेवाला ने आगे बताया कि सोनिया गांधी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्हें आवश्यक चिकित्सा दी गई है।

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी दो-दिवसीय लखनऊ यात्रा में कटौती करते हुए बुधवार रात ही दिल्ली वापस आ गई थी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad