Advertisement

दिल्ली: अलीपुर में दो पेंट और केमिकल गोदामों में आग लगने से 11 लोगों की मौत

राजधानी दिल्ली के अलीपुर में स्थित एक पेंट फैक्ट्री में गुरुवार शाम भीषण आग लग गई। आग में करीब 11 लोगों...
दिल्ली: अलीपुर में दो पेंट और केमिकल गोदामों में आग लगने से 11 लोगों की मौत

राजधानी दिल्ली के अलीपुर में स्थित एक पेंट फैक्ट्री में गुरुवार शाम भीषण आग लग गई। आग में करीब 11 लोगों की झुलसकर मौत हो गई जबकि चार घायल बताए जा रहे हैं।

दिल्ली के अलीपुर में स्थित एक पेंट फैक्ट्री में गुरुवार शाम भीषण आग लग गई। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आग में करीब 11 लोगों की झुलसकर मौत हो गई। इसके अलावा 4 लोग आग में गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिन लोगों की मौत हुई है, वो सभी पेंट के गोदाम में काम कर रहे थे। दमकल की 22 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

अभी तक इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। मृतकों के शरीर पूरी तरह से जल गए हैं। उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो पा रहा है।

दरअसल, अलीपुर के जिस पेंट की फैक्ट्री में भीषण आग की घटना में 11 लोगों की मौत हुई है, वो घनी आबादी वाले इलाके है। घटना के समय फैक्ट्री के अंदर काम चल रहा है और कर्मचारी काम पर लगे हुए थे। गुरुवार शाम को आग लगने के बाद इतनी तेजी से भड़की कर्मचारियों को भागने का मौका तकनहीं मिला। यही वजह है कि फैक्ट्री में मौजूद लोग जल गए।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अफसर के मुताबिक आग लगने की घटना शाम पांच बजकर 25 मिनट की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके के लिए दमकल की 22 गाड़ियों को रवाना किया गया था। रात नौ बजे के गरीब आग दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था। उन्होंने बताया कि पेंट फैक्ट्री में विस्फोट के बाद कारखाने में आग लग गई। इस मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई हैं। फिलहाल, जांच जारी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad