Advertisement

तबीयत बिगड़ने के बाद सीएम केजरीवाल ने खुद को किया आइसोलेट, होगा कोविड-19 टेस्ट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तबीयत बिगड़ने के बाद अपने आपको आइसोलेट कर लिया है।  अब उनका...
तबीयत बिगड़ने के बाद सीएम केजरीवाल ने खुद को किया आइसोलेट, होगा कोविड-19 टेस्ट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तबीयत बिगड़ने के बाद अपने आपको आइसोलेट कर लिया है।  अब उनका कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार दोपहर से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे और हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत के बाद उन्होंने खुद को आइसेलेट कर लिया है। साथ ही ये भी बताया कि मंगलवार यानी कल उनको कोविड-19 टेस्ट से गुजरना पड़ सकता है। कल दोपहर तक की उनकी सभी बैठकें रद्द कर दी गई हैं।

 

बता दें कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री के आइसोलेशन में जाने का यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कैबिनेट के एक मंत्री के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीएम समेत 3 मंत्रियों को सेल्फ क्वारेंटाइन में रखा गया है।

राजधानी में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले 

गौरतब है कि राजधानी दिल्ली में कुल मरीजों का आंकड़ा 27 हजार 654 है। पिछले 24 घंटे में 1320 नए मामले सामने आए हैं। अब तक 761 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में मौजूदा समय में 219 कंटेनमेंट जोन हैं। ये आंकड़े डराने वाले हैं। देश की राजधानी में एक जून के बाद हर रोज 1200 से ज्यादा कोरोना केस आ रहे हैं।

देशभर में संक्रमितों की संख्या 2 लाख 56 हजार के पार

वहीं, देशभर की बात करें तो देशभर में कुल मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 56 हजार 611 है, जिसमें 7 हजार 135 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 24 हजार 95 लोग ठीक हो चुके हैं यानी अभी भी 1 लाख 25 हजार 381 एक्टिव केस हैं।

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad