Advertisement

वर्ल्ड फूड इंडिया: 50 शेफ ने मिलकर बनाई वर्ल्ड रिकॉर्ड वाली 'खिचड़ी', रामदेव ने लगाया खास तड़का

इन दिनों भारतीय व्यंजन 'खिचड़ी' काफी सुर्खियों में बनी हुई है। वर्ल्ड फूड इंडिया कार्यक्रम में इसे...
वर्ल्ड फूड इंडिया: 50 शेफ ने मिलकर बनाई वर्ल्ड रिकॉर्ड वाली 'खिचड़ी', रामदेव ने लगाया खास तड़का

इन दिनों भारतीय व्यंजन 'खिचड़ी' काफी सुर्खियों में बनी हुई है। वर्ल्ड फूड इंडिया कार्यक्रम में इसे ब्रांड फूड इंडिया के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। आज दिल्ली के इंडिया गेट में 50 खानसामों ने मिलकर एक टन रिकॉर्ड वाली खिचड़ी बनाई। खिचड़ी बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति और हरसमिरन कौर समेत कई दिग्गज हस्तियां जुटीं।

खिचड़ी को इंसुलेटेड कढ़ाई स्टीम में पकाई गई। इंडिया गेट में आग से खाना नहीं पकाया जा सकता, जिसके चलते इंसुलेटेड पाइप से खिचड़ी को पकाया गया। इस पौष्टिक खिचड़ी को दाल, चावल, बाजरा, रागी मूंग और छिलके वाली दाल से मिलाकर तैयार किया गया। 

इंडिया गेट पर चल रहे 'वर्ल्ड फ़ूड इंडिया' में 1100 किलो खिचड़ी बनाई गई, जिसमें 500 किलो चावल, 300 किलो दाल, 100 किलो घी और बाकी मसाला डाला गया। इसे मशहूर शेफ संजीव कपूर की कुशल देख-रेख में 50 शेफ ने बनाया गया। हालांकि इसमें विशेष तड़का योग गुरु स्वामी रामदेव ने लगाया।



गरीब और भूखे बच्चों का पेट भरा जाएगा

वर्ल्ड फूड इंडिया के ब्रांड अंबेस्डर शेफ संजीव कपूर इंडिया गेट पर 800 किलो खिचड़ी बनाएंगे। इस खिचड़ी में पतंजलि निर्मित गाय का शुद्ध देशी घी उपयोग में लाया जाएगा। इसके बाद 'खिचड़ी' की नैशनल फूड ऑफ इंडिया के रूप में घोषणा की जाएगी। संजीव कपूर लगभग 800 किलो खिचड़ी बनाएंगे। इस खिचड़ी से करीब 60,000 गरीब और भूखे बच्चों का पेट भरा जाएगा।

बाबा रामदेव के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने बताया कि रामदेव ना सिर्फ खिचड़ी बनाने के समय वहां उपस्थित रहेंगे बल्कि उसमें छौंक लगाने का काम भी वे करेंगे. पतंजलि खुद इस आयोजन के लिए मसाले मुहैया करा रहा है।

इस खास इवेंट का मकसद ‘खिचड़ी को ब्रांड इंडिया खाद्य’के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय बनाना और लोगों में भारतीय खाद्य उत्पादों के प्रति रुचि पैदा करना है। केंद्र सरकार के इस फैसले को सब ने सराहा। इस कार्यक्रम का आयोजन खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय और सीआईआई मिलकर कर रहे हैं। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू और हरसिमरत कौर बादल मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम आज दोपहर 12.30 बजे इंडिया गेट पर आयोजित किया जाएगा।

पीएम ने किया ‘वर्ल्ड फूड फेस्ट‍िवल 2017’

शुक्रवार से विज्ञान भवन में ‘वर्ल्ड फूड फेस्ट‍िवल 2017’ की शुरुआत हुई, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस कार्यक्रम में 70 देशों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। विज्ञान भवन में मेले का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी इंडिया गेट लॉन में फूड स्ट्रीट का दौरा किया। यह इवेंट तीन दिनों तक चलेगा।

वर्ल्ड फूड फेस्टिवल में सभी का स्वागत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज विश्व की सबसे तेज उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। निवेश के लिए भारत सबसे बढ़िया विकल्प बताते हुए पीएम ने 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' पर विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की रैंकिंग में हुए शानदार सुधार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत जीएसटी और अन्य आर्थिक सुधारों की वजह से भारत के कारोबारी माहौल में सुगमता आई है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों खिचड़ी को राष्ट्रीय भोजन घोषित करने की मांग उठी थी, लेकिन केंद्रीय मंत्री हरसिमरन कौर ने साफ किया है कि सरकार का ऐसा कोई प्लान नहीं है। उन्होंने आगे कहा है कि वर्ल्ड फूड इंडिया के आयोजन में करीब एक टन खिचड़ी बनाने का रिकॉर्ड बनाया जाना है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad