Advertisement

दिल्ली में भीषण गर्मी! दिन में चल सकती है लू, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। देश के कई इलाके...
दिल्ली में भीषण गर्मी! दिन में चल सकती है लू, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। देश के कई इलाके हीटवेव की चपेट में हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 19 मई को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में गंभीर लू का अलर्ट है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 22 मई तक सीवियर लू का अलर्ट है। इस दौरान तेज गर्म हवाएं चलने की आशंका है और दिन का पारा 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और दिन में लू चल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 246 रहा जो कि खराब श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा , 51 से 100 के बीच संतोषजनक , 101 से 200 के बीच को मध्यम , 201 से 300 के बीच को खराब , 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 और 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad