Advertisement

फेक न्यूज के लिए कुख्यात 'पोस्टकार्ड' से फेसबुक की तौबा, ब्लॉक किया पेज

एक वेबसाइट जो सही खबरों की बजाय फेक न्यूज फैलाने को लेकर सुर्खियों में रहती है, उसके आधिकारिक पेज को...
फेक न्यूज के लिए कुख्यात 'पोस्टकार्ड' से फेसबुक की तौबा, ब्लॉक किया पेज

एक वेबसाइट जो सही खबरों की बजाय फेक न्यूज फैलाने को लेकर सुर्खियों में रहती है, उसके आधिकारिक पेज को फेसबुक ने हटा दिया है। इस वेबसाइट का नाम पोस्टकार्ड न्यूज है। 15 जुलाई को इस पेज को हटाया गया है। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर इस पर खुशी जताई है।

पोस्टकार्ड न्यूज को फेसबुक पर सर्च करने पर मैसेज उभरता है, ‘आप जिस पेज को एक्सेस करने की कोशिश कर रहे हैं, उसे इस समय नहीं दिखाया जा सकता है।  यह अस्थायी रूप से अनुपलब्ध हो सकता है या फिर जिस लिंक पर आपने क्लिक किया हो वह गलत हो सकता है या फिर आपको ये पेज देखने की इजाजत नहीं हो सकती है।‘ 

रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्टकार्ड न्यूज के फाउंडर महेश विक्रम हेगड़े को कर्नाटक पुलिस ने 30 मार्च को गिरफ्तार किया था। कर्नाटक के एक जैन मुनि पर हमले की फेक न्यूज फैलाने का उन पर आरोप था।

सांप्रदायिक जहर फैलाता रहा है पोर्टल

यह पोर्टल सांप्रदायिक दंगे फैलाने वाली, नफरत और गलत खबरें पब्लिश करती रही है। 2017 में ऑल्ट न्यूज ने इस वेबसाइट पर पोस्ट की गई फेक न्यूज के बारे में एक लंबी लिस्ट दी थी।

जैन मुनि पर हमले की फेक न्यूज

मार्च 2018 में कर्नाटक चुनाव के दौरान पोस्टकार्ड न्यूज ने एक रिपोर्ट छापी थी, जिसमें एक जैन मुनि पर मुस्लिम शख्स के हमला करने की बात थी। जबकि हकीकत में जैन मुनि के साथ सड़क दुर्घटना हुई थी। जिस वजह से उन्हें चोटें आईं थीं।

कर्नाटक में दलित एक्टिविस्ट की हत्या की फेक न्यूज

जनवरी 2018 में पोर्टल ने एक खबर पब्लिश की थी कि कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में एक दलित एक्टिविस्ट की 'जिहादियों' ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हालांकि ये भी फेक न्यूज ही निकली।

पोस्टकार्ड न्यूज फरहान अख्तर, ए आर रहमान, राजदीप सरदेसाई के बेटे, पंडित जवाहर लाल नेहरु और कई अन्य लोगों और घटनाओं पर समय-समय पर फेक न्यूज पब्लिश करता रहा है। जब इसके फाउंडर महेश हेगड़े को मार्च 2018 में गिरफ्तार किया गया था तो ऐसा लगा था कि इस वेबसाइट पर फेक न्यूज पब्लिश नहीं होगी लेकिन ये लगातार जारी है।

हेगड़े की गिरफ्तारी के समय केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े, कई बीजेपी सांसद, विधायक और नेता ने इस गिरफ्तारी पर आपत्ति जाहिर की थी। भाजपा नेता गिरिराज सिंह, कीर्ति आजाद हेगड़े को फॉलो करते हैं। हेगड़े को पहले पीएम मोदी भी फॉलो करते थे लेकिन फिलहाल हेगड़े के फॉलोवर्स की लिस्ट में पीएम मोदी का नाम अब नहीं है। हेगड़े ने पीएम मोदी द्वारा फॉलो किए जाने की बात गर्व के साथ अपने ट्विटर बायो में लिख रखी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad