Advertisement

पहले जनजातीय महोत्सव का उद्घाटन करेंगे मोदी

नई दिल्ली में पहला 4 दिनी राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव होने जा रहा है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस जनजातीय मेले में पूरे देश से लगभग 1600 जनजातीय कलाकारों और 8000 जनजातीय प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है।
पहले जनजातीय महोत्सव का उद्घाटन करेंगे मोदी

इस उत्सव में जनजातीय जीवन की संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाज की एक झांकी लोगों को देखने को मिलेगी। जनजातीय महोत्सव में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री जोएल ओराम, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री अनिल माधव दवे, जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी शामिल होंगे।  इस उत्सव का का मुख्य मकसद जनजातीय जीवन को संरक्षण देना और उन्हें बढ़ावा देना है। इस आयोजन से आम जनता भी आदिवासियों से जुड़ाव महसूस करेगी। इसमें कला और कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगेगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad