Advertisement

जनता का भरोसा जीतने के मामले में भारत विश्व में नंबर वन: फोर्ब्स

विश्व में मोदी सरकार की लोकप्रियता किस हद तक बढ़ी है इसका सबूत जानी-मानी कंपनी फोर्ब्स ने एक ट्वीट के माध्यम से पेश्‍ा ‌किया है। फोर्ब्स ने अपने ट्वीट में बताया है कि अपनी वर्तमान सरकार पर भरोसा करने वाले देशों में भारत पहले नंबर पर है।
जनता का भरोसा जीतने के मामले में भारत विश्व में नंबर वन: फोर्ब्स

दरअसल, दुनिया की जानी-मानी मीडिया कंपनी ने दुनिया के 34 अग्रणी लोकतांत्रिक देशों में रह रहे लोगों का हवाला देते हुए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उसने कहा है कि भारत के 73% लोगों का विश्वास वर्तमान सरकार में है। देश के लोगों का वर्तमान सरकार में विश्वास डिगा नहीं है और वे सरकार की कार्यशैली से खुश हैं।


फोर्ब्स के इस ट्वीट से साफ जाहिर है कि मौजूदा सरकार के संदर्भ में, लोगों का भरोसा जीतने के मामले में भारत  ने अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और जापान जैसे देशों को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स की हालिया रिपोर्ट में कुल 15 देशों की लिस्ट दी गई है, जिसमें भारत को पहले नंबर पर रखा गया है। वहीं इस मामले में ग्रीस का स्थान सबसे आखिरी है। लिस्ट के मुताबिक, भारत में सबसे अधिक 73 फीसदी लोगों को अपनी सरकार पर भरोसा है, जबकि कनाडा 62 फीसदी लोगों के भरोसे के साथ दूसरे स्थान पर है।

हालांकि फोर्ब्स की ओर से जारी की गई इस लिस्ट के बाद ट्विटर यूजर्स इसका काफी मजाक बना रहे हैं। किसी यूजर ने इसे मजाक बताया तो किसी ने फोर्ब्स को ‘संघी’ करार दे दिया। पाकिस्तान की एक ट्विटर यूजर शिफा अब्बासी ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘यूके 41%, फ्रांस 28% और भारत टॉप पर? क्या मजाक है?’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad