अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे का शिकार हुए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का डीएनए टेस्ट मैच हो गया है। गृह मंत्री हरश संघवी ने डीएनए मैच होने की पुष्टी की है। बताया जा रहा है कि रविवार (15 जून) की शाम परिवार को उनका पार्थिव सौंपा जाएगा।
बता दें कि विजय रूपाणी एयर इंडिया की उसी फ्लाइट में थे, जो अहमदाबाद में लंदन के लिए रवाना होने से कुछ मिनट बाद क्रैश हुई। प्लेन में 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 लोग मारे गए। प्लेन दुर्घटना में सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा बचा है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया है।
गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का डीएनए मैच
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा, 'गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की 12 जून को अहमदाबाद में एअर इंडिया दुर्घटना के दौरान मृत्यु हो गई। आज सुबह करीब 11:10 बजे उनका डीएनए मैच हो गया है। उन्होंने कई वर्षों तक राज्य के लोगों के लिए काम किया।'
#WATCH | #AhmedabadPlaneCrash | Gujarat Home Minister Harsh Sanghvi says "Former Gujarat CM Vijay Rupani lost his life during the Air India crash in Ahmedabad on 12th June. Today, at around 11:10 AM, his DNA has matched. He worked for the people of the state for several years..." pic.twitter.com/4QYqOh2Eti
— ANI (@ANI) June 15, 2025
डीएनए के माध्यम से अब तक 32 पीड़ितों की पहचान
अहमदाबाद में लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के तीन दिन बाद अधिकारियों ने डीएनए परीक्षण के माध्यम से अब तक 32 पीड़ितों की पहचान की है और 14 के शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। अतिरिक्त सिविल अधीक्षक डॉ. रजनीश पटेल ने संवाददाताओं को बताया कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के डीएनए मिलान की प्रक्रिया चल रही है।