Advertisement

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन हुए रांची की बिरसा मुंडा जेल से रिहा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाईकोर्ट से मिली थी जमानत

झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन रांची की बिरसा मुंडा जेल से जमानत पर रिहा हुए। झारखंड...
झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन हुए रांची की बिरसा मुंडा जेल से रिहा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाईकोर्ट से मिली थी जमानत

झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन रांची की बिरसा मुंडा जेल से जमानत पर रिहा हुए। झारखंड हाई कोर्ट ने उन्हें भूमि घोटाला मामले में जमानत दे दी थी।

इससे पहले झारखंड हाई कोर्ट ने भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। मामले के सिलसिले में 31 जनवरी को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए सोरेन ने हाई कोर्ट से शीघ्र सुनवाई का अनुरोध किया था।

सुनवाई के दौरान झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया, "आज कोर्ट का फैसला आ गया है, कोर्ट ने हेमंत सोरेन को ज़मानत दे दी है। सुनवाई 13 जून को ही पूरी हो गई थी।" सोरेन की वकील वरिष्ठ अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा ने तर्क दिया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन को गलत तरीके से निशाना बनाया गया है। उन्होंने सोरेन के खिलाफ मामले को राजनीति से प्रेरित और मनग

ढ़ंत बताया। ईडी ने सोरेन की जमानत याचिका का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने राज्य की राजधानी में बार्गेन अंचल में 8.86 एकड़ जमीन अवैध रूप से हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री पद का दुरुपयोग किया। हेमंत सोरेन ने ईडी की हिरासत में ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और इसकी कमान करीबी चंपई सोरेन को सौंप दी थी। इसके बाद से उनकी पत्नी कल्पना सोरेन पार्टी का कामकाज देख रही हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad