Advertisement

नागालैंड के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता पद्मनाभ आचार्य का निधन

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक और पूर्व में नागालैंड के राज्यपाल रहे पद्मनाभ आचार्य का...
नागालैंड के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता पद्मनाभ आचार्य का निधन

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक और पूर्व में नागालैंड के राज्यपाल रहे पद्मनाभ आचार्य का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया। 

समाचार एजेंसी पीटीआई ने भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों के हवाले से इस बात की पुष्टि की है कि आचार्य ने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक के उडुपी के रहने वाले आचार्य (92) ने यहां अपने घर पर अंतिम सांस ली।

भाजपा के दिग्गज नेता ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ भी काम किया था। बता दें कि आचार्य ने राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर भी काफी काम किया।

आचार्य ने नागालैंड, त्रिपुरा, असम के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था और उन्होंने मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी जिम्मेदारियाँ संभाली थीं।

उनके निधन के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शोक व्यक्त किया है। गडकरी ने अपने शोक संदेश में कहा कि आचार्य संगठन की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध रहे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad