Advertisement

दिल्‍ली: गीता कॉलोनी में जर्मन नागरिक को मारा छुरा

उत्तरी दिल्ली के कोतवाली इलाके में लूटपाट के एक संदिग्ध मामले में जर्मनी के एक नागरिक को छुरा मार दिया गया।
दिल्‍ली: गीता कॉलोनी में जर्मन नागरिक को मारा छुरा

पुलिस ने बताया कि आईएसबीटी की ओर जा रही एक सड़क पर गीता कॉलोनी के निकट शुक्रवार को सुबह करीब 10 बज कर 26 मिनट पर यह घटना हुयी।

उन्होंने बताया कि एक रिक्शाचालक ने व्यक्ति से लूटपाट की और बाद में चाकू से कई वार किए।

जर्मन नागरिक इस समय अस्‍पाताल में उपचाराधीन है। मामले में विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। भाषा

  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad