Advertisement

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे अवैध गतिविधियों का सबसे बड़ा मार्ग बनेगा: अखिलेश यादव

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे अवैध गतिविधियों का सबसे बड़ा मार्ग बनेगा। सपा मुख्यालय में जारी बयान में...
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे अवैध गतिविधियों का सबसे बड़ा मार्ग बनेगा: अखिलेश यादव

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे अवैध गतिविधियों का सबसे बड़ा मार्ग बनेगा। सपा मुख्यालय में जारी बयान में यादव ने आरोप लगाया, ''भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। इस सरकार में अधिकांश निर्माण और सड़क परियोजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं।''

''गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे अवैध गतिविधियों का सबसे बड़ा मार्ग बनने जा रहा है। छह की जगह चार लेन बनने के बाद भी यह देश में प्रति किलोमीटर सबसे महंगा एक्सप्रेसवे होने का रिकॉर्ड रखता है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (लखनऊ से गाजीपुर) से करीब 190 किलोमीटर दूर गोरखपुर के लिए लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है, जिस पर अभी यातायात शुरू नहीं हुआ है।

गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जिला है और यह उनकी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। बयान के अनुसार, उन्होंने कहा, "क्या भाजपा सरकार पर नजर रखने के लिए ऐसी निगरानी व्यवस्था नहीं बनाई जा सकती, जो बेलगाम भाजपाइयों को नियम-कानून तोड़ने और महाभ्रष्टाचार की गलत लेन में बेतहाशा रफ्तार से गाड़ी चलाने से रोक सके?"

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 'व्यवस्था' किसी उन्नत प्रबंधन प्रणाली से नहीं सुधरती, बल्कि सरकार और प्रशासन को सही नीयत से चलाने से सुधरती है। उन्होंने दावा किया, "इससे पहले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य को लेकर कई शिकायतें मिली थीं। प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन के एक सप्ताह के भीतर ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे कई जगहों पर टूट गया था।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad