Advertisement

गुरेज हिमस्खलन : लापता हुए चार सैनिकों के शव बरामद

कश्मीर के गुरेज सेक्टर में हुए हिमस्खलन में लापता हुए चार सैनिकों के शव आज बरामद किए गए। हिमस्ख लन के बाद बर्फीले तूफान में अब तक 14 जवान शहीद हो गए हैं।
गुरेज हिमस्खलन :  लापता हुए चार सैनिकों के शव बरामद

पुलिस के अनुसार,  कश्मीर के गुरेज सेक्टर में दो जगह हुए हिमस्खलन से गुरुवार को 10 सैनिकों की मौत हो गई थी जबकि चार अन्य जवान लापता हो गए थे। हिमस्ख लन के चलते मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।

गुरेज सेक्‍टर में सेना के चार लापता जवानों की तलाश में शुक्रवार को रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद लापता सैनिकों के शव बरामद किए गए। हिमस्खलन में लापता हुए सैनिकों का पता लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों के बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।

सेना के एक अधिकारी के अनुसार, बांदीपुरा जिले में नियंत्रण रेखा के समीप गुरेज सेक्टर में सेना का एक शिविर हिमस्खलन की चपेट आ गया, जिसमें कई सैनिक फंस गए थे।

गौरतलब हो कि इस समय कश्‍मीर में भारी बर्फबारी हो रही है और अगले 24 घंटे में हिमस्‍खलन की फिर से चेतावनी दी गई है। हिमस्‍खलन से अब तक छह नागरिकों की भी मौत हो चुकी है। प्रशासन ने ताजा हिमपात के चलते कश्मीर घाटी में कुछ स्थानों पर हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में पिछले तीन दिन से रुक-रुक कर हिमपात हो रहा है।

बीते दिनों मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के सोनमर्ग में भी हिमस्खलन की चपेट में आने से एक अधिकारी की जान चली गई थी। वहीं, गुरेज सेक्टर में एक अन्य हिमस्खलन की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई थी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad