Advertisement

भाजपा पर हमलावर हुए हेमंत सोरेन, कहा- पहले महंगाई डायन लगती थी, अब भौजाई

रांची। मंगलवार को खतियानी जोहार यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत केलिए कोडरमा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत...
भाजपा पर हमलावर हुए हेमंत सोरेन, कहा- पहले महंगाई डायन लगती थी, अब भौजाई

रांची। मंगलवार को खतियानी जोहार यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत केलिए कोडरमा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाजपा और केंद्र सरकार पर हमलावर रहे। महंगाई को लेकर जमकर खिंचाई की।

सीएम ने कहा कि आज महंगाई चरम पर है। पहले जरा सी कीमत बढ़ती थी तो भाजपा के लोग सड़क पर उतर कर कहते थे कि महंगाई डायन हो गयी है,  अब बेतहाशा महंगाई के बावजूद इस मुद्दे पर वे खामोश हैं। लगता है अब भौजाई हो गयी है। भाजपा गरीब विरोधी है। लोगों की थाली से खाना छीन रही है। राज्य के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को सिर्फ लड़ाना जानती है। देश में उद्योग धंधे कम हो रहे हैं। रुपये की कीमत लगातार कम हो  रही है। अराजक स्थिति है। झारखंड में भी भाजपा सबसे अधिक सत्ता में रही  मगर राज्य को सिर्फ लूटने का काम किया। मूलवासियों की जगह जाली प्रमाण पत्रों पर बाहरी लोग काम कर रहे हैं।  पहले की भाजपा सरकार ने 11 लाख लोगों का नाम राशन कार्ड से हटाया,  हमारी सरकार ने 20 लाख लोगों का राशन कार्ड में नाम जोड़ा है। पुरानी पेंशन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, 1932 के खतियान आदि अपनी उपलब्धियों को गिनाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां  कौन मूलवासी है इसकी पहचान 20 साल में नहीं हो सकी। यही कारण है कि यहां के मूलवासी का विकास नहीं हो पाया। खतियानी का मतलब अपनी पहचान है। हमारी झारखंडी की पहचान है।

जोहार यात्रा का पहला चरण आठ दिसंबर से 16 दिसंबर तक चला था। पहले चरण के दौरान मुख्यमंत्री ने गढ़वा, पलामू, गुमला, लोहरदगा, गोड्डा और देवघर में सभाओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर आक्रमण किया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad