Advertisement

देश में कोरोना मामलों में बढ़ोतरीः केंद्र ने राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को जीनोम जांच के लिए 'बड़ी संख्या' में नमूने एकत्र करने के दिए ऩिर्देश

देश के कुछ हिस्सों में कोरोनोवायरस संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए  राज्यों और केंद्र शासित...
देश में कोरोना मामलों में बढ़ोतरीः  केंद्र ने राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को जीनोम जांच के लिए 'बड़ी संख्या' में नमूने एकत्र करने के दिए ऩिर्देश

देश के कुछ हिस्सों में कोरोनोवायरस संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए  राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उन जिलों और क्षेत्रों से पूरे जीनोम परीक्षण के लिए “बड़ी संख्या में” नमूने जमा करने के लिए कहा गया है, जिनमें सात दिनों की अवधि में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी गयी है। मौजूदा समय में, 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों-महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और गुजरात में 1,000 से अधिक मामले हैं।

इंसाकॉग द्वारा शुक्रवार की बैठक के दौरान ये निर्देश जारी किये गये थे, जिसमें किसी भी नये स्वरूप की संभावना की जांच करने और संक्रमण के कारणों का पता लगाने के लिए कोविड-19 डेटा की समीक्षा की गयी थी। एक अधिकारी ने कहा, "राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बड़ी संख्या में नमूने भेजने के लिए कहने के पीछे विचार यह है कि ओमिक्रोन के वर्तमान परिसंचारी उप-वर्गों और वर्तमान महामारी विज्ञान की तस्वीर के साथ इसके संबंध पर कड़ी नजर रखी जाए। "इसके अलावा, हम यह देखना चाहते हैं कि क्या हम प्रहरी निगरानी के माध्यम से नियमित अनुक्रमण के दौरान नए उप प्रकारों के बारे में कोई महत्वपूर्ण सुराग खो रहे हैं।"

पिछली समीक्षा बैठक में कहा गया था कि अभी देश में चिंता करने वाला कोविड-19 का कोई स्वरूप नहीं है। भारत में इस समय बी.ए.2 के अलावा बी.ए.4. और बी.ए..5 स्वरूप हैं, जिनमें ओमीक्रोन के अन्य स्वरूप की तुलना में संक्रमण की क्षमता अधिक है।”

देश में एक दिन में कोविड-19 के 13,216 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,32,83,793 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 68,108 पर पहुंच गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी अद्यतन आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। देश में बीते 24 घंटे में संक्रमण से 23 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,840 हो गई।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad