Advertisement

भारत महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने एक सर्वे के...
भारत महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने एक सर्वे के आधार पर पीएम मोदी पर हमला बोला जिसमें कहा गया है कि भारत महिलाओं के लिए दुनिया में सबसे असुरक्षित देश है। 550 ग्लोबल एक्सपर्ट्स के एक पोल के मुताबिक भारत महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे असुरक्षित देश है क्योंकि यहां यौन हिंसा का सबसे अधिक खतरा होता है और बंधुआ मजदूर भी बनाया जाता है। थॉमसन रायटर्स फाउंडेशन ने इस सर्वे के परिणाम जारी किए हैं।

राहुल ने इससे जुड़ी एक रिपोर्ट शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘हमारे पीएम अपने बगीचे में योगा के वीडियो बनाते हैं। महिलाओं के खिलाफ रेप और हिंसा मामले में भारत, अफगानिस्तान, सीरिया और सऊदी अरबिया का अगुवा बना हुआ है। देश के लिए शर्म की बात है।‘

महिला कांग्रेस ने साधा निशाना

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने भी इसे भारत के लिए शर्मनाक बताया है। महिला कांग्रेस ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी सरकार में आपका स्वागत है जिनकी लीडरशिप में भारत नो वूमन लैंड बन गया है। महिलाओं के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हालात। बीजेपी सरकार में कानून और व्यवस्था खराब। इस सरकार में भारत महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश बन गया है।‘

पोल में किया गया दावा

इस पोल में युद्धग्रस्त अफगानिस्तान और सीरिया को दूसरा और तीसरा स्थान मिला है। इसके बाद सोमालिया और सऊदी अरब का स्थान है। ये सर्वे थॉमसन रायटर्स फाउंडेशन की ओर से कराया गया है और इसमें महिलाओं के मामले से जुड़े 550 विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया है।

इस सूची में एकमात्र पश्चिमी देश अमेरिका है, जिसे टॉप 10 में रखा गया है। जवाब देने वालों ने यौन हिंसा और शोषण के लिए मजबूर करने के मामले में अमेरिका को संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रखा है।


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad