Advertisement

ट्रैक्टर परेड हिंसा की जांचः दिल्ली पुलिस दीप सिद्धू को लेकर लाल किला पहुंची, क्राइम सीन किया रीक्रिएट

दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार दीप सिद्धू और इकबाल सिंह को शनिवार को क्राइम...
ट्रैक्टर परेड हिंसा की जांचः दिल्ली पुलिस दीप सिद्धू को लेकर लाल किला पहुंची, क्राइम सीन किया रीक्रिएट

दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार दीप सिद्धू और इकबाल सिंह को शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम चाणक्यपुरी से लाल किला लेकर पहुंची। यहां पर गणतंत्र दिवस वाले दिन हुई घटना के सीन को रीक्रिएट गया। इससे पहले दीप सिद्धू और इकबाल सिंह से चाणक्यपुरी स्थित क्राइम ब्रांच में करीब एक घंटे पूछताछ की गई। दिल्ली पुलिस ने लालकिला हिंसा मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी।

पूछताछ के दौरान दीप सिद्धू ने दावा किया कि वह भावुक होकर किसानों के साथ जुड़ गया था हालांकि, पूछताछ में दीप सिद्धू ने साफ किया कि उसका जुड़ाव किसी कट्टरपंथी संगठन से नहीं है, लेकिन वो तोड़फोड़ वाली विचारधारा में विश्वास करता है।

दीप सिद्धू को पुलिस ने हिंसा के 15 दिन बाद सोमवार रात करनाल बायपास से गिरफ्तार किया था और मंगलवार सुबह गिरफ्तारी की जानकारी दी थी। दो दिन पहले ही इस मामले में दूसरे बड़े आरोपी इकबाल सिंह की गिरफ्तारी होशियारपुर से हुई। तीन फरवरी को दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह व गुरजंत सिंह पर एक-एक लाख और जगबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह व इकबाल सिंह पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था। इकबाल सिंह ग्रंथी है।

दीप सिद्धू पर लाल किले में उपद्रवियों को भड़काने का आरोप है। उपद्रवियों ने किले की प्राचीर पर धार्मिक झंडा लगाया था और हिंसा भी की थी। पुलिस का कहना है कि 26 जनवरी की घटना के बाद से सिद्धू को नहीं देखा गया था। हालांकि, उसके वीडियो लगातार आ रहे थे। पिछले दिनों उसका एक वीडियो सामने आया। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी वीडियो पोस्ट करने के लिए अपनी गर्लफ्रैंड और उसके मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है। उसकी फेसबुक आईडी कई मोबाइल फोन में खुली हुई थी। पता चला कि वह वीडियो बनाकर पहले उसे वॉट्सऐप से कैलिफोर्निया में अपनी गर्लफ्रैंड को भेजता था और उसके बाद उसकी गर्लफ्रैंड के मोबाइल से उसे पोस्ट किया जाता था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad