Advertisement

उत्तरी सिक्किम में हिमस्खलन से लेफ्टिनेंट कर्नल और एक सैनिक की मौत

उत्तरी सिक्किम के दुर्गम पहाड़ियों वाले लुगनाक ला क्षेत्र में भारतीय सेना की गश्त करती टुकड़ी...
उत्तरी सिक्किम में हिमस्खलन से लेफ्टिनेंट कर्नल और एक सैनिक की मौत

उत्तरी सिक्किम के दुर्गम पहाड़ियों वाले लुगनाक ला क्षेत्र में भारतीय सेना की गश्त करती टुकड़ी हिमस्खलन में फंस गई, जिससे एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक सैनिक की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि 18 सदस्यों का दल गश्त कर रहा था जो हिमस्खलन की चपेट में आ गया। बचाव दल और स्थानीय लोगों के भरसक प्रयासों के बावजूद लेफ्टिनेंट कर्नल रॉबर्ड टीए और सैनिक सैपर शनमुख राव हिमस्खलन में फंस गए और उन्हें अपनी जान देनी पड़ी।

यहां भारत-चीन सैनिकों में हुआ था आमना-सामना

पिछले दिनों इसी क्षेत्र में भारत और चीन के सैनिकों के बीच आमना-सामना हो गया था। अधिकारियों के अनुसार यह दल गश्त करने के अलावा बर्फ हटाने का भी काम करता था। उल्लेखनीय है कि उत्तरी सिक्किम का यह क्षेत्र बेहद दुर्गम पहाड़ियों वाला है जहां साल के अधिकांश समय में बर्फ जमी रहती है। इसकी वजह से सेना को मार्गों से समय-समय पर बर्फ हटानी होती है ताकि गश्त की जा सके।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad