Advertisement

मुंबई के कमला मिल्स कम्पाउंड में लगी भीषण आग, 14 लोगों की मौत, 21 घायल

मुंबई के पॉश इलाके लोअर परेल के कमला मिल्स कम्पाउंड के मोजोज रेस्टोरेंट में देर रात आग लगने से 14 लोगों...
मुंबई के कमला मिल्स कम्पाउंड में लगी भीषण आग, 14 लोगों की मौत, 21 घायल

मुंबई के पॉश इलाके लोअर परेल के कमला मिल्स कम्पाउंड के मोजोज रेस्टोरेंट में देर रात आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। मरने वालों में 12 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, दमकल विभाग को करीब रात साढ़े 12 बजे कमला मिल्स कम्पाउंड की मोजोज बार एंड रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली। आग 30 मिनट के भीतर पूरे रेस्टोरेंट में फैल गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग में झुलसे लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमला मिल्स हादसे पर संवेदना प्रकट की है।


दमकल अधिकारी के अनुसार, मारे गए लोगों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं, जो रेस्तरां की छत पर पार्टी में शामिल होने के लिए गई थीं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कमला मिल्स कम्पाउंड में परिष्कृत औद्योगिक परिसर, रेस्तरां, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के अलावा कई मीडिया संस्थानों के कायार्लय स्थित हैं।

जानकारी के अनुसार, घायलों को किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल और केईएम अस्पताल में ले जाया गया है। अस्पताल के डीन, अविनाश एन. सुपे. ने 14 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

यह घटना गुरुवार देर रात 12:30 बजे के बाद हुई। आग सबसे पहले लंदन टैक्सी गैस्ट्रो पब में लगी और देखते ही देखते तेजी से फैल गई। कमला मिल्स परिसर से कई समाचार चैनल भी संचालित होते हैं। आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad