Advertisement

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाला शख्स गिरफ्तार, बेंगलुरु से पकड़ा गया

एयर इंडिया की फ्लाइट में नशे में धुत्त होकर महिला पर पेशाब करने वाला शख्स शंकर मिश्रा को दिल्ली पुलिस...
एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाला शख्स गिरफ्तार, बेंगलुरु से पकड़ा गया

एयर इंडिया की फ्लाइट में नशे में धुत्त होकर महिला पर पेशाब करने वाला शख्स शंकर मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शंकर की गिरफ्तारी बेंगलुरु से हुई है। दिल्ली पुलिस की टीम मुंबई पहुंची थी। यहां महाराष्ट्र में कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।

दरअसल, मुंबई से पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शंकर मिश्रा बेंगलुरु में ही। जिसके बाद टीमें यहां पहुंची थीं। पुलिस उसे बेंगलुरु से दिल्ली लाएगी। वहीं, आज उसे कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, शंकर मिश्रा को एक दिन पहले ही वेल्स फार्गो कंपनी ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। शंकर मिश्रा कंपनी का भारत में वाइस प्रेसिडेंट था। तीन दिन पहले ही उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी हुआ था ताकि वह देश छोड़कर न भाग सके।

बता दें कि  26 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली पहुंच रही थी। इस दौरान बिजनेस क्लास में सफर कर रहे शंकर मिश्रा ने नशे में धुत्त होकर 70 साल की महिला पर पेशाब कर दिया था। घटना पिछले हफ्ते तब सामने आई, जब महिला ने जिम्मेदारों को शिकायती पत्र लिखा। वहीं, महिला द्वारा शिकायत मिलने के बाद शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 294, 509, 510 तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना सामने आने के बाद से शंकर मिश्रा फरार चल रहा था। दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया था और टीमें उसकी तलाश में मुंबई पहुंची थीं। महाराष्ट्र में शंकर मिश्रा की तलाश चल रही थी। पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी की। शंकर के घर, रिश्तेदारों, दोस्तों और पहचानवालों के यहां तलाशी की गई। उसका कुछ पता नहीं चला। शनिवार की सुबह उसे बेंगलुरु में पकड़ा गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad