Advertisement

कुश्ती खिलाड़ी नरसिंह यादव ने एसीपी पद पर रहते हुए किया उम्मीदवार का प्रचार, मामला दर्ज

महाराष्ट्र पुलिस में एसीपी और कुश्ती खिलाड़ी नरसिंह यादव के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के...
कुश्ती खिलाड़ी नरसिंह यादव ने एसीपी पद पर रहते हुए किया उम्मीदवार का प्रचार, मामला दर्ज

महाराष्ट्र पुलिस में एसीपी और कुश्ती खिलाड़ी नरसिंह यादव के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार संजय निरुपम का प्रचार किया।

महाराष्ट्र के डीजीपी ने इस मामले में संज्ञान लिया है और नरसिंह राव को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। आदर्श आचार संहिता के मुताबिक, कोई सरकारी कर्मचारी किसी पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार नहीं कर सकता।

आयोग को भेजी शिकायत

कांग्रेस नेता संजय निरुपम मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। कुश्ती खिलाड़ी नरसिंह राव ने उनके साथ रैली में हिस्सा लिया। नरसिंह के खिलाफ चुनाव आयोग और वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत भेजी जा गई है।

कल्याण सिंह पर भी लगा आरोप

संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों और सरकारी कर्मचारियों पर पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगता रहा है। पिछले दिनों राजस्थान के गवर्नर कल्याण सिंह ने अलीगढ़ में कहा था कि हम चाहते हैं कि भाजपा ही जीते और मोदी फिर देश के पीएम बनें। इसके बाद चुनाव आयोग ने उन्हें आचारसंहिता के उल्लंघन का दोषी पाया था राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखी थी। राष्ट्रपति ने उनके बारे में गृहमंत्रालय को सिफारिश भेज दी है।

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कांग्रेस की न्याय योजना की आलोचना की थी। चुनाव आयोग ने इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना था और राजीव कुमार से भविष्य में सतर्क रहने को कहा था। आयोग ने इस बारे में राजीव कुमार को जवाब को नाकाफी माना था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad