Advertisement

नेताजी सुभाष प्लेस मामले में NHRC का केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस आयुक्त को नोटिस

राजधानी दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई...
नेताजी सुभाष प्लेस मामले में NHRC का केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस आयुक्त को नोटिस

राजधानी दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में देर रात दो पुलिस बैरिकेड के बीच लगी तार में फंसकर एक युवक की मौत हो गई। तार 21 वर्षीय युवक के गले में फंसा था।

इस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए एनएचआरसी (राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग) ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस के आयुक्त को नोटिस जारी किया है।

दरअसल, पुलिस ने रात में नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में सड़क पर 4 बैरिकेड लगा रखे थे। जिसमें से दो बैरिकेड के बीच तार लगा था ताकि दोनों को जोड़ा जा सके। इसी में फंसकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय अभिषेक नाम से हुई है।

इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर नेताजी सुभाष प्लेस के एसएचओ को लाइन हाजिर किया है। साथ ही पुलिस ने 4 कांस्टेबल और एक डिविजन ऑफिसर को निलंबित कर दिया है। मृतक ओला कैब चलाता है और डीजे का काम करता है।

 


मां ने की न्याय की मांग

मृतक की मां न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की कि ये हादसा कैसे हुआ इसकी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदार हैं उनको सजा मिलनी चाहिए।

 


मृतक के रिश्तेदार सुनील का बयान

अभिषेक की मौत से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मृतक के रिश्तेदार सुनील ने बताया कि रास्ते में बैरिकेड थे और उसको तार से बांधा गया था। जब वो आ रहा था, तो इतना अंधेरा था कि उसको वो तार नजर नहीं आया औ वो तार उसके गले में फंस गया। कुछ समय बाद यहीं पे उसकी मौत हो गई। उस दौरान इस जगह पर कोई पुलिस वाला भी नहीं था, स्थानीय लोगों ने उसकी मदद की। सुनिल ने आरोप लगाया कि यहां पर पीसीआर वैन होनी चाहिए थी। ये घटना होने से 15 मिनट पहले भी एक और आदमी के गले पर तार से निशान लगा था।

 



 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad