Advertisement

नोएडा: श्रीकांत त्यागी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

नोएडा की ओमैक्स सोसायटी में अवैध आवास रखने और महिला से बदसलूकी के आरोपी श्रीकांत त्यागी को कोर्ट से...
नोएडा: श्रीकांत त्यागी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

नोएडा की ओमैक्स सोसायटी में अवैध आवास रखने और महिला से बदसलूकी के आरोपी श्रीकांत त्यागी को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। मंगलवार को ही श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे नोएडा में सूरजपुर अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

त्यागी के वकील सुशील भाटी ने बुधवार को जमानत याचिका अदालत में दाखिल की थी, लेकिन अदालत ने आज जमानत याचिका खारिज कर दी।

Noida, UP | Bail plea of #ShrikantTyagi rejected in the woman assault-abuse case. Hearing in another matter under Sec 420 (cheating & dishonestly inducing delivery of property) to be held on 16th Aug, hearing in matters related to 6 other people also on August 16.

(File photo) pic.twitter.com/Zb2jfrMu1a
— ANI (@ANI) August 11, 2022

बता दें कि श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वो महिला के साथ बदसलूकी करता नजर आया था। बाद में उसे लेकर कई बातों का खुलासा हुआ था। पता चला था कि वो अक्सर सोसायटी में रहने वाले लोगों पर धौंस जमाता था। बॉडीगार्ड लेकर चलने वाला श्रीकांत त्यागी खुद को नेता बताता था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad