Advertisement

एक्ट ईस्ट पॉलिसी लोगों को जोड़ रही हैः मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम की पहली ग्बोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करते हुए कहा कि एक्ट ईस्ट...
एक्ट ईस्ट पॉलिसी लोगों को जोड़ रही हैः मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम की पहली ग्बोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करते हुए कहा कि एक्ट ईस्ट पॉलिसी एक कड़ी है जो लोगों को जोड़ रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि असम राज्य अब तरक्की की तरफ बढ़ चला है। कुछ बदले या न बदले  लेकिन लोगों की सोच बदली है। मेरा मानना है कि इंफाल से लेकर गुवाहाटी तक और कोलकाता से पटना तक पूर्वी भारत के विकास का नया केंद्र बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक्ट ईस्ट पालिसी से एशिया पैसेफिक खासतौर पर आसियन तक फोकस किया गया है। आसियान-भारत की भागीदारी बेशक 25 साल पुरानी हो, लेकिन आसियान के सदस्य देशों के साथ हमारे संबंध हजारों साल पुराने हैं।

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि दो दिवसीय समिट में अभी तक 45 सौ प्रतिनिधियों ने  भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें 16 देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं। समिट में असम में उपलब्ध निर्यात उन्मुख विनिर्माण अवसरों को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही आसियान और दक्षिण एशिया की उभरती अर्थव्यवस्थाओं को दी जाने वाली विशेष सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर के विकास पर प्रमुख तौर पर ध्यान दे रहे हैं और इस क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने कई कदम उठाए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad