Advertisement

पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर बधाई, कहा- करोड़ों भारतीय नागरिकों लिए प्रेरणा

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज यानी 26 सितंबर को 90वां जन्मदिन है इस खास मौके पर...
पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर बधाई, कहा- करोड़ों भारतीय नागरिकों लिए प्रेरणा

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज यानी 26 सितंबर को 90वां जन्मदिन है इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन दिन की बधाई दी। जन्मदिन की बधाई देते हुए सभी ने उनके सार्वजनिक जीवन में उनकी सेवा और योगदान को याद किया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। उनके स्वस्थ और दीर्घायु की कामना करता हूं। सिंह ने 2004 में 14वीं लोकसभा में भारत के 13वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। विख्यात अर्थशास्त्री सिंह 2009 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। उन्हें 1990 के दशक में देश में आमूलचूल आर्थिक सुधार के लिए भी जाना जाता है।

वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन दिन की बधाई दी और सार्वजनिक जीवन में उनकी सेवा और योगदान को याद किया।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि भारत के बेहतरीन राजनेताओं में से एक डॉक्टर मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। उनकी विनम्रता, समर्पण और भारत के विकास में योगदान जैसी मिसालें बहुत कम मिलती है। उन्होंने कहा कि वह मेरे और करोड़ों भारतीय नागरिकों लिए प्रेरणा हैं। मैं उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं।

इसके अलावा कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनायें देने में मैं भी खुद को राष्ट्र के साथ जोड़ता हूं। उन्होंने भारत को गौरवशाली स्थिति तक पहुंचाने में नेतृत्व किया। करोड़ों भारतीय नागरिकों के लिए वह अब भी नायक हैं जो बोलते कम हैं और करते ज्यादा है। उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना करता हूं.। पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी मनमोहन सिंह आज 90 साल के हो गए। 1990 के दशक में आमूलचूल आर्थिक सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले मशहूर अर्थशास्त्री सिंह 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad