Advertisement

पाक ने फिर की गोलाबारी, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के आसपास के इलाकों में रात भर गोलाबारी की जिसका भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस सेक्टर में भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच 15 घंटों तक गोलीबारी हुयी। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, राजौरी के भीमबर गली सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया, हमारे सैनिकों ने उचित और मुंहतोड़ जवाब दिया।
पाक ने फिर की गोलाबारी, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

प्रवक्ता ने बताया कि रातभर भारी गोलाबारी होती रही और यह तड़के साढ़े तीन बजे बंद हो गयी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने बिना उकसावे के भीमबर गली (बीजी) सेक्टर में कल शाम साढ़े चार बजे से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे, स्वचालित हथियारों और 82 एमएम के मोटार्र बमों से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।

पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर लक्षित हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने 30 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad