Advertisement

नागपुर से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, नितिन गडकरी भी थे सवार

महाराष्ट्र के नागपुर से राजधानी दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराब आई है। इस फ्लाइट में ही...
नागपुर से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, नितिन गडकरी भी थे सवार

महाराष्ट्र के नागपुर से राजधानी दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराब आई है। इस फ्लाइट में ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी सवार थे। दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट 6E 636 आज यानी मंगलवार सुबह नागपुर से दिल्ली आने के लिए रनवे पर उतरी। अचानक विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद विमान को पायलट रनवे से वापस टर्मिनल पर ले आया।  सभी यात्री सुरक्षित डी-बोर्ड गए हैं। किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

विमान नागपुर से दिल्‍ली की नियमित उड़ान भरने वाला था

जानकारी के अनुसार, आज सुबह यह विमान नागपुर से दिल्‍ली की नियमित उड़ान भरने वाला था। लेकिन उड़ान से पहले पायलट को तकनीकी खराबी का पता चला। लेकिन तब तक विमान रनवे पर पहुंच चुका था। लेकिन गड़बड़ी के चलते पायलट ने विमान को वापस लाने का फैसला किया। विमान को टर्मिनल पर लाकर सभी यात्रियों को उतार दिया गया है। 

दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में शामिल होने वाले थे गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की सुबह 11 बजे होने वाली बैठक में शामिल होने वाले थे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याण मार्ग पर स्थित आवास पर कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गई है। ऐन वक्त पर फ्लाइट में आई खराबी की वजह से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बैठक में शामिल होना मुश्किल हो सकता है।

माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद पीएम मोदी 15 अगस्त को बड़ी परियोजनाओं और योजनाओं का ऐलान कर सकते हैं। साथ ही जम्मू-कश्मीर के हालात की समीक्षा की जा सकती है।

 

इससे पहले इंडिगो के एक विमान के अगले पहिये में खामी आ गई थी

 

इससे पहले बीते दिनों मुंबई में उतरने के दौरान इंडिगो के एक विमान के अगले पहिये में खामी आ गई थी। यह दिल्ली-मुंबई उड़ान का विमान था। इंडिगो ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि विमान तय समय के हिसाब से उतर रहा था। खामी आने के बाद आगे की जांच के लिये तकनीकी टीम विमान को खींचकर ले गयी। कंपनी ने कहा था कि मरम्मत के बाद विमान का परिचालन फिर शुरू हो गया है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad