Advertisement

कपिल सिब्बल का यूपी की कानून व्यवस्था पर तंज, बोले-पीड़ित को जेल और आरोपी को संरक्षण

शाहजहांपुर मामले में स्वामी चिन्मयानंद अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, उन पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली...
कपिल सिब्बल का यूपी की कानून व्यवस्था पर तंज, बोले-पीड़ित को जेल और आरोपी को संरक्षण

शाहजहांपुर मामले में स्वामी चिन्मयानंद अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, उन पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा जेल में है। इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने यूपी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि पीड़ित को जेल और आरोपी को संरक्षण अब नई बात हो गई है। 

सिब्बल ने ट्वीट में कहा है कि आरोपी को संरक्षण और पीड़ित को आरोपी बनाना सामान्य हो गया है। आरोपी चिन्मयानंद इस समय अस्पताल में हैं और पीड़िता को जमानत देने से इनकार कर दिया गया है। वहीं, चिन्मयानंद के वकील ने यौन शोषण का आरोप लगाने वाली कानून की छात्रा पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।

जबरन वसूली के आरोप में भेजा जेल

वकील ओम सिंह ने कहा, "मैंने आज एक वीडियो देखा जिसमें चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा ने स्वीकार किया कि उसने चिन्मयानंद से जबरन वसूली के लिए अपने एक दोस्त को उकसाया था।" उन्होंने सवाल किया कि क्या लड़की देश के सम्मानित लोगों को ब्लैकमेल करने और पैसे निकालने के लिए कानून की पढ़ाई कर रही थी। उन्होंने कहा कि असल में जबरन वसूली मामले की मुख्य आरोपी लड़की अपने आपको को पीड़िता के तौर पर पेश कर  रही है। यह चिन्मयानंद के खिलाफ एक साजिश है। जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार की गई कानून के छात्रा को बुधवार को एसआईटी की जांच के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

24 अगस्त को कानून की छात्रा लापता हो गई थी जिसके बाद वायरल हुए एक वीडियो में आरोप लगाया गया था कि 'संत समाज' के एक व्यक्ति ने उसे मारने की धमकी दी थी। वहीं, लड़की के खिलाफ चिन्मयानंद ने जबरन वसूली का मामला दायर किया है।

लगाया था यौन शोषण का आरोप

चिन्मयानंद द्वारा संचालित कॉलेज में पढ़ने वाली कानून की छात्रा ने पहले एक स्थानीय अदालत में गवाही दी थी कि भाजपा नेता द्वारा उसके साथ एक साल से ज्यादा समय तक लगातार यौन शोषण किया गया था। पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने घटना को एक कैमरे पर रिकॉर्ड किया और उसका इस्तेमाल उसे ब्लैकमेल करने के लिए किया।

चिन्मयानंद को 20 सितंबर को यौन शोषण के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है। वह वाजपेयी सरकार में गृह राज्य मंत्री थे।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad