Advertisement

पुणे में दर्दनाक दुर्घटना: दो अलग-अलग डैम में डूबने से 8 लोगों की मौत, मरने वालों में 4 महिलाएं और 4 स्कूली बच्चे शामिल

महाराष्ट्र के पुणे जिले में गुरुवार शाम को दो अलग-अलग डैम में डूबने से आठ लोगों की मौत हुई है। पहली...
पुणे में दर्दनाक दुर्घटना: दो अलग-अलग डैम में डूबने से 8 लोगों की मौत, मरने वालों में 4 महिलाएं और 4 स्कूली बच्चे शामिल

महाराष्ट्र के पुणे जिले में गुरुवार शाम को दो अलग-अलग डैम में डूबने से आठ लोगों की मौत हुई है। पहली दुर्घटना भोर तहसील के भाटघर में हुई है और दूसरी खेड़ तहसील के चासकमान में। भाटघर में चार महिलाओं ने जान गंवाई है तो वहीं, चासकमान डैम में पिकनिक मनाने गए चार स्कूली बच्चे डूब गए। दोनों हादसों में आठ शव निकाल लिए गए हैं और अन्य की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, चारों महिलाएं डैम के पास घूमने के लिए आईं थीं और नहाने के लिए पानी में चली गईं। सभी पुणे की रहने वाली हैं। पानी में डूबी पांच में से चार महिलाओं के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। जांच में सामने आया है कि बांध के किनारे खड़े होकर महिलाएं सेल्फी ले रहीं थीं, इसी दौरान एक महिला का पैर फिसल गया और उसे बचाने के चक्कर में एक-एक करके चार अन्य महिलाएं पानी में कूदी और दुर्घटना का शिकार हुई हैं। पानी में डूबी चारों महिलाएं एक ही परिवार से थीं।

महाराष्ट्र के पुणे जिले के भोर तालुका में पांच लड़कियों के डूबने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि भाटघर बांध में हुई इस घटना में चार लड़कियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं एक लड़की लापता है, जिसके लिए तलाशी अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि सभी महिलाएं जिले की भोर तहसील के भाटघर के निकट नारेगांव गांव में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गई थीं। पुणे ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 19 से 23 साल की चार महिलाओं के शव निकाले जा चुके हैं, जबकि उनके साथ एक 20 वर्षीय महिला की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि दूसरी घटना खेड़ तहसील में चासकमन बांध में हुई। यहां बांध के पास स्थित सह्याद्री आवासीय विद्यालय के चार छात्र बांध के पास नहाते समय डूब गए। इनमें दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि चारों छात्र-छात्राएं स्कूल के शिक्षकों और अन्य छात्रों के साथ नहाने के लिए वहां आए थे। उन्होंने बताया कि नहाते समय जब छात्र डूबने लगे तो शिक्षकों ने उनमें से कुछ को बचाने में कामयाबी हासिल की। लेकिन उनमें से दो लड़के और दो लड़कियां डूब गए। अधिकारी ने बताया कि सभी की उम्र लगभग 15 साल के आस-पास थी। उन्होंने कहा कि सभी चार शवों को निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad