Advertisement

पुणे ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स में पहले स्थान पर, दिल्ली का नंबर 65वां

देश में रहने में आसानी लिहाज से पुणे सबसे अच्छा शहर है जबकि देश की राजधानी का हाल बुरा है। पुणे को...
पुणे ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स में पहले स्थान पर, दिल्ली का नंबर 65वां

देश में रहने में आसानी लिहाज से पुणे सबसे अच्छा शहर है जबकि देश की राजधानी का हाल बुरा है। पुणे को सोमवार को घोषित ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स में पहले स्थान पर रखा गया है। नवी मुंबई को दूसरा स्थान हासिल हुआ है तो दिल्ली 65 वें नंबर पर है। यह सूची आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जारी की।

मंत्रालय के अनुसार ग्रेटर मुंबई तीसरे स्थान पर है। इसके बाद तिरुपति, चंडीगढ़, ठाणे, रायपुर, इंदौर, विजयवाड़ा और भोपाल का नंबर है। शहरों को रैंकिंग देने के लिए देश के 111 शहरों में सर्वेक्षण कराए गए थे। इसके बाद इसकी घोषणा की गई।

मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि इज ऑफ लिविंग इंडेक्स तय करने के लिए चार पैमाने बनाए गए थे। ये पैमाने थे प्रशासन, सामाजिक संस्थान, आर्थिक और भौतिक आधारभूत संरचना। उन्होंने कहा कि यह इंडेक्स शहरों को वैश्विक और राष्ट्रीय मानकों के साथ-साथ अपनी जीवनशैली का आकलन करने में मदद करेगी। इस रैंकिंग में चेन्नई 14 वें नंबर पर रहा। आवास और शहरी मामलों के मंत्री ने बताया कि कोलकाता ने इस सर्वे में भाग लेने से इनकार कर दिया था।

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि 2019 देश के सभी शहरी क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण चलाया जाएगा। इस सर्वेक्षण के लिए उन्होंने टूलकिट भी जारी किया। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय का लक्ष्य है कि इस सर्वे को चार सप्ताह में चार जनवरी से 31 जनवरी तक पूरा कर लिया जाए।


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad