Advertisement

कर्नाटक में बोले राहुल गांधी: कांग्रेस जो कहती है, वो करती है

कर्नाटक सरकार ने मैसूर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की मौजूदगी में गृह...
कर्नाटक में बोले राहुल गांधी: कांग्रेस जो कहती है, वो करती है

कर्नाटक सरकार ने मैसूर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की मौजूदगी में गृह लक्ष्मी योजना शुरू की। इस कार्यक्रम के अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता जो कहते हैं, वो करते हैं।

मैसूर में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने कहा, "चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक से पांच वादे किए थे। हमने कहा था कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता जब कुछ कहते हैं तो वो करते हैं। आज जब हमने टैबलेट पर क्लिक किया तो करोड़ों महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में 2000 रुपए मिले।"

 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हमने आपको बताया था कि चुनाव के बाद कर्नाटक में महिलाओं को बसों में यात्रा के लिए कोई भुगतान नहीं करना होगा। इस योजना का नाम 'शक्ति' रखा गया और हमने इसे पूरा किया।"

राहुल गांधी ने कहा, "देश में एक फैशन है। दिल्ली में सरकार (केंद्र में) अरबपतियों के लिए काम करती है... हमें लगता है कि सरकार को काम करना चाहिए गरीबों और कमजोरों के लिए।"

कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने कहा, "भारत जोड़ो यात्रा में मैं हजारों महिलाओं से मिला। कर्नाटक में हम लगभग 600 किलोमीटर तक चले। मैंने आपसे बात की और मुझे एक बात स्पष्ट रूप से समझ में आई। आपने कहा कि महंगाई की मार आप पर पड़ रही है... इसकी मार महिलाओं को झेलनी पड़ती है। हजारों महिलाओं ने मुझसे कहा कि वे महंगाई बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। मैं समझ गया कि कर्नाटक की महिलाएं इस राज्य की नींव हैं।"

उन्होंने कहा, "हमारी पांच योजनाओं को देखें। एक को छोड़कर बाकी सभी महिलाओं के लिए हैं। लेकिन बाकी चारों योजनाएं महिलाओं के लिए बनी हैं। इसके पीछे एक गहरी सोच है।"

 

 

कांग्रेस शासित कर्नाटक सरकार ने बुधवार को अपने चुनाव अभियान के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए पांच चुनावी वादों में से एक 'गृह लक्ष्मी' योजना शुरू की। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गृह लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से राशि हस्तांतरित की। योजना के तहत राज्य सरकार बीपीएल परिवारों की महिला मुखिया को 2,000 रुपये मासिक सहायता प्रदान करेगी। 

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, यह "महिलाओं के लिए दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी कल्याण योजना" होगी। कर्नाटक में 1.28 करोड़ महिला परिवार प्रमुखों को यह वित्तीय सहायता आज से सीधे उनके बैंक खातों में जमा होने की उम्मीद है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार के पास उन पांच गारंटियों को लागू करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति है जिनका वादा कांग्रेस ने राज्य में लोगों से किया था। कर्नाटक के सीएम ने कहा था कि पांच योजनाओं से राज्य के खजाने पर हर साल लगभग 50,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

इससे पहले कांग्रेस ने इस साल कर्नाटक में अपने चुनाव अभियान के दौरान कर्नाटक के लोगों के लिए पांच प्रमुख गारंटी की घोषणा की थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad