Advertisement

दिल्ली-एनसीआर में सुबह से हो रही बारिश बनी आफत, सड़कें बनीं तालाब; जगह-जगह जलभराव से परेशान लोग

दिल्ली-एनसीआर में मानसून वाली बारिश की शुरुआत जोरदार तरीके से हो चुकी है। आज यानी शुक्रवार तड़के से...
दिल्ली-एनसीआर में सुबह से हो रही बारिश बनी आफत, सड़कें बनीं तालाब; जगह-जगह जलभराव से परेशान लोग

दिल्ली-एनसीआर में मानसून वाली बारिश की शुरुआत जोरदार तरीके से हो चुकी है। आज यानी शुक्रवार तड़के से दिल्ली-एनसीआर में हो रही जोरदार बारिश ने सड़कों को लबालब कर दिया है। लोग वाहनों के साथ बारिश में फंसे हुए हैं। कई जगहों पर कारें पानी में डूबी दिख रही हैं। उधर, दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिर गई है, जिसमें 6 लोगों के घायल होने की खबर है। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके कारण कई जगहों पर सड़क किनारे पानी जमा हो गया है। अभी बूंदाबांदी चल रही है और हल्की हवाओं का दौर है। उधर, दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल एक पर गिरी छत के कारण छह लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। छत गिरने के कारण कई कारों को भी नुकसान हुआ है।

वहीं, दिल्ली में बारिश को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। आज सुबह से ही हो रही बारिश के बाद भाजपा पार्षद रविंदर सिंह नेगी ने दिल्ली सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध के तौर पर भीषण जलभराव के बीच नाव चलाई। वीडियो NH9 इलाके से है। उन्होंने कहा, "...सभी PWD नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं। उन्होंने मानसून से पहले इनकी सफाई नहीं करवाई। इससे जलभराव हो गया है... विनोद नगर जलमग्न हो गया है..."।

शुक्रवार सुबह से ही हो रही जोरदार बारिश के कारण दिल्ली में कई जगहों पर जाम लगना शुरू हो गया है। आईटीओ पर बारिश के कारण जाम के हालात हैं। आईटीओ पर हर तरफ पानी है। मिंटो ब्रिज पर भी पानी भर गया है। रात 2:30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक सफदरजंग में 148.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है।

 

वहीं, दिल्ली में हो रही जोरदार बारिश ने कई लोगों को सड़कों पर तो मुसीबत में डाल ही दिया है, कई इलाकों में घरों में पानी भर गया है। खबर है कि साउथ एक्स पार्ट 1 के कई घरों में बारिश का पानी भर गया है।

मौसम विभाग ने तीन जुलाई तक के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि शनिवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। ऐसे में सप्ताहांत में बारिश से तापमान 34 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन में मानसून के दिल्ली से टकराने की संभावना जताई है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad