Advertisement

गाय के बाद जज साहब बोले ‘मोर’, कहा- ब्रह्मचारी होने के कारण बनाया गया राष्ट्रीय पक्षी

गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने के बयान से चर्चा में आए राजस्थान हाईकोर्ट के जज महेश चंद्र शर्मा ने अब कहा कि मोर को इसलिए राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया, क्योंकि वह ब्रह्मचारी होता है। बिना मैथुन क्रिया के ही मोर आपने आंसुओं से मोरनी को गर्भवती कर देता है।
गाय के बाद जज साहब बोले ‘मोर’, कहा- ब्रह्मचारी होने के कारण बनाया गया राष्ट्रीय पक्षी

सीएनएन न्यूज18 ने दावा किया है कि राजस्थान हाईकोर्ट के जज महेश चंद्र शर्मा ने एक साक्षात्कार में यह बात कही है। शर्मा ने कहा है, “मोर ब्रह्मचारी पक्षी है! मोर मादा मोर के साथ कभी सेक्स नहीं करता है. मोरनी तो मोर के आंसू पीकर ही गर्भवती होती है।”

जस्टिस शर्मा इसके पहले बुधवार को ही तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने टिप्पणी की थी कि गाय को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया जाना चाहिए और गाय की हत्या करने वाले को आजीवन जेल की सजा मिलनी चाहिए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad