Advertisement

कोरोना के चलते इस बार केवल 1000 लोगों को ही हज की इजाजत देगा साउदी अरब

सऊदी अरब ने सोमवार को घोषणा की कि वह देश में विभिन्न राष्ट्रीयताओं के लगभग 1,000 तीर्थयात्रियों को इस...
कोरोना के चलते इस बार केवल 1000 लोगों को ही हज की इजाजत देगा साउदी अरब

सऊदी अरब ने सोमवार को घोषणा की कि वह देश में विभिन्न राष्ट्रीयताओं के लगभग 1,000 तीर्थयात्रियों को इस साल  हज करने की अनुमति देगा। ऐसा इसलिए क्योंकि देश कोरोना वायरस संक्रमण में वृद्धि के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ रहा है। बैंकाक पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस समय सऊदी अरब के बाहर मौजूद तीर्थयात्री इसमें हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इससे दुनिया भर के मुसलमानों में निराशा है।

इधर भारत से इस बार कोई श्रद्धालु हज यात्रा पर नहीं जाएगा। कोरोना संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह निर्णय सऊदी अरब के इस साल हज यात्रियों को नहीं भेजने के आग्रह के बाद किया है। हज यात्रा के लिए चयनित सभी दो लाख तेरह हजार लोगों के पैसे उनके खाते में वापस भेजे जा रहे हैं।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सऊदी अरब सरकार में हज मंत्री से सोमवार शाम बात हुई। कोरोना संकट का जिक्र करते हुए उन्होंने इस साल भारत से हज-2020 के लिए यात्रियों को नहीं भेजने का आग्रह किया। सऊदी अरब सरकार के फैसले का सम्मान करते हुए केंद्र ने इस साल किसी यात्री को नहीं भेजने का फैसला किया है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad