Advertisement

महिला के साथ अभद्रता का आरोपी नेता श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार, 3 मददगार भी अरेस्ट

नोएडा स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ अभद्रता का आरोपी नेता श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार कर...
महिला के साथ अभद्रता का आरोपी नेता श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार, 3 मददगार भी अरेस्ट

नोएडा स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ अभद्रता का आरोपी नेता श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार कर लिया गया है। त्यागी को गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ की कई टीमें लगाई गईं थी। मिली जानकारी के अनुसार श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनके तीन सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

श्रीकांत त्यागी को ऐसे समय में गिरफ्तार किया गया है, जब उसकी पत्नी को मंगलवार को दोबारा नोएडा फेज- 2 के थाने पर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इससे पहले भी त्यागी की पत्नी से रविवार को भी पूछताछ हुई थी। वहीं, सोमवार को उसके अवैध निर्माण पर भी एक्शन हुआ है।

पुलिस ने त्यागी पर 25 हजार इनाम भी घोषित कर रखा था। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में, त्यागी को नोएडा के सेक्टर 93 की ग्रैंड ओमैक्स में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार देखा गया था और तब से वह फरार था। वहीं, पिछले चार दिन से पुलिस की कई टीमें गिरफ्तार करने में लगी हुई थीं।

गौरतलब है कि राज्य के गृह विभाग ने इस मामले में एक्शन लिया और लापरवाही बरतने के आरोप में एक एसएचओ, सब इंस्पेक्टर समेत चार सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया था। वहीं, पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad