Advertisement

तबियत बिगड़ने पर सोनिया गांधी गंगा राम अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर: डॉक्टर

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को बुखार के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...
तबियत बिगड़ने पर सोनिया गांधी गंगा राम अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर: डॉक्टर

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को बुखार के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अस्पताल की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है। उन्हें गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डी एस राणा, अध्यक्ष, ट्रस्ट सोसाइटी, सर गंगा राम अस्पताल ने कहा कि सोनिया गांधी को "बुखार के कारण" चेस्ट मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ सलाहकार अरूप बसु और उनकी टीम की देखरेख में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुलेटिन में कहा गया, "सोनिया गांधी निगरानी में हैं और जांच चल रही है। उनकी हालत स्थिर है।"

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष को सांस लेने में तकलीफ के चलते 4 जनवरी को भी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब वह अपने रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थीं। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ा था।

अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते सोनिया गांधी अब ज्यादा सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेती हैं. हालांकि पार्टी के सभी कार्यक्रमों में जरूर मौजूद रहती हैं। हाल ही में उन्हें छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस पार्टी के महाधिवेशन में देखा गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad