Advertisement

गुलाम नबी ने फिर की पीएम की प्रशंसा, कहा- ‘हम 24 घंटे नींद से उठकर मोदी और बीजेपी को गालियां..’

पूर्व कांग्रेस नेता और डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने एक बड़ा बयान दिया है।...
गुलाम नबी ने फिर की पीएम की प्रशंसा, कहा- ‘हम 24 घंटे नींद से उठकर मोदी और बीजेपी को गालियां..’

पूर्व कांग्रेस नेता और डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने एक बड़ा बयान दिया है। आजाद ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कसीदे गढ़े है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी को खरी-खरी सुनाई है। गुलाम नबी आजाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा  हम 24 घंटे नींद से उठकर मोदी और भाजपा को गालियां नहीं देते। विदेश नीति में दुनिया विफल हो गई परन्तु भारत सफल हुआ है। दुनिया की सभी कंट्रियां लड़ रहे है है। हम अकेले बच गए। दुनिया में जो हालत हो रही है हिंदुस्तान उन तमाम चीजों से बच गया।

आगे मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, कुछ चीज अच्छी है  कुछ चीजों में भाजपा को सुधार करना होगा। वरना भाजपा का भी कांग्रेस जैसा हाल हो जाएगा। अगर वो अपने आप को नहीं संभाले। सभी राजनीतिक पार्टियों को आगे बढ़ने का अवसर नहीं देंगे। विधानसभाओं को तोड़फोड़ करने का सिलसिला बंद करना चाहिए।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> | &quot;There is no doubt that the PM is hardworking...We both appreciate and criticize the BJP,&quot; says Former Congress leader Ghulam Nabi Azad. <a href="https://t.co/p3jQvJ6x6q">pic.twitter.com/p3jQvJ6x6q</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/1643513968655491072?ref_src=twsrc%5Etfw">April 5, 2023</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

डीएपी प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने आगे कहा, कुछ कमियां सभी राजनीतिक पार्टियों में होती हैं, कांग्रेस में भी कुछ कमियां रही हैं। मैं आशा करता हूं कि कांग्रेस पार्टी उन गलतियों को ठीक करे, आगे बढ़े और एक राष्ट्रीय पार्टी की भूमिका निभाए।

गुलाम नबी आजाद के इस बयान पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने पलटवार किया है। हरीश रावत ने गुलाम नबी आजाद पर निशाना साधते हुए कहा, गुलाम नबी आज़ाद को ये नहीं भूलना चाहिए कि ये कांग्रेस की लीडरशिप ही थी। या कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। जिन्होंने उनको आज़ाद बनाए रखा। उनके नाम को उठाए रखा। कुछ सालों बाद पूछेंगे आजाद साहब कहा है और कैसे है। हरीश रावत ने कहा कि, सोनिया गांधी ने गुलाम नबी आज़ाद को क्या कुछ नहीं दिया। इसलिए गुलाम नबी आज़ाद ने जो सिला दिया उससे उन्होंने अपने नाम को गंदा किया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad